एक्सप्लोरर

Assembly Election Result 2023: 'भाई नरेंद्र मोदी जी का जलवा है', चारों राज्य के रुझानों पर गदगद दिखे जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi Statement: बिहार की राजनीति में भी चारों राज्यों का रिजल्ट बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वहीं, शुरुआती रुझान को लेकर 'हम' संयोजक जीतन राम मांझी ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है.

पटना: चार राज्यों के विधानसभा चुनावों (Assembly Election Result 2023) के लिए रविवार को जारी मतगणना के अनुसार मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे है. हालांकि यह अभी रुझान है नतीजा नहीं आया है, लेकिन इन राज्यों के चुनाव देश की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है और बिहार की राजनीति में भी चारों राज्यों का रिजल्ट बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसको लेकर 'हम' संयोजक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने सोमवार को एक्स पर प्रतिक्रिया दी है. एक्स पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ भी की. साथ ही बधाई भी दी. उन्होंने लिखा कि 'बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए. भाई नरेंद्र मोदी जी का जलवा है.

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा ये

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा कि 'जीत के लिए जूनून चाहिए, आत्मविश्वास रगों में खूब चाहिए, ये आसमान भी आएगा जमी पर, बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए. भाई नरेंद्र मोदी जी का जलवा है. भारत को बड़ी जीत की बधाई. हर एनडीए कार्यकर्ता को शुभकामनाएं. इंडिया वालों ने I.N.D.I.A गठबंधन को धूल चटा दी'

विधानसभा का चुनाव स्थानीय मुद्दों के साथ होता है- जीतन राम मांझी 

जीतन राम मांझी ने शनिवार को भी पांचो राज्यों के चुनाव पर कहा था कि अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा. विधानसभा का चुनाव स्थानीय मुद्दों के साथ होता है और लोकसभा का चुनाव देश के मुद्दों पर होता है. उन्होंने शनिवार को दावा किया था कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी. यह भी कहा था कि जनता के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं है.

ये भी पढ़ें: Assembly Election Result 2023: चुनाव के रुझान पर आई तेजस्वी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'हमलोग उम्मीद करते है कि कांग्रेस...' 

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget