एक्सप्लोरर

जीतन राम मांझी बोले- 'जो ताड़ी-शराब से बैन हटाए उसे वोट दो', CM नीतीश के 3 मंत्रियों ने उन्हीं की भाषा में समझा दिया

Bihar Politics: जेडीयू मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मांझी सरकार में तो ऐसा सवाल नहीं उठाते थे. अब सरकार से बाहर गए हैं तो सवाल उठा रहे हैं. लोग उनकी अपील नहीं मानेंगे.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी (JItan Ram Manjhi) के बयान पर हंगामा शुरू हो गया है. मांझी ने कहा था कि जो ताड़ी-शराब से बैन हटाए उसे वोट दो. इब उनके इस बयान पर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के तीन-तीन मंत्रियों ने बुधवार (23 अगस्त) को पलटवार किया है.

मंत्री ने कहा- जहां दूध नहीं पहुंचता था वहां पहुंच रहा

जेडीयू मंत्री जयंत राज ने कहा कि जब शराबबंदी की बात हुई थी तो सभी लोगों की उसमें सहमति थी. बिहार में दूध का उत्पादन बढ़ा है और जहां दूध नहीं पहुंचता था वहां तक दूध पहुंचने लगा है. मंत्री जयंत राज ने मांझी से पूछा कि क्या अपने बच्चों को शराब पिलाने का काम करेंगे? किसी हानिकारक वस्तु को अगर बंद कर दिया जाए तो फिर उसका सेवन करने से क्या लाभ है?

वहीं मंत्री सुनील कुमार ने कहा हर व्यक्ति को सोचना चाहिए कि ये गलत है. आज अगर कोई कुछ बोलता है तो वह उसकी निजी राय है. शराबबंदी का कानून सख्ती से लागू रहेगा. 95 प्रतिशत महिलाएं शराबबंदी का समर्थन करती हैं. दुर्घटना और छेड़खानी के मामले थे उस पर भी कमी आई है. पर्व त्योहारों के दौरान प्रशासन को काफी मदद मिली है. कहा कि 132 लोगों को जिनकी मौत जहरीली शराब से हुई उनके परिजनों को चार-चार लाख रुपया मुआवजा मिल चुका है. जो शेष हैं उन्हें भी जल्द दिया जाएगा.

'सरकार में रहते हैं तो नहीं उठाते हैं सवाल'

जीतन राम मांझी के बयान पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जिस गरीब के घर में दूध नहीं जाता था अब वहां दूध पहुंचने लगा है. गरीबों को दो वक्त की रोटी के लिए सोचना नहीं पड़ रहा है. रोड एक्सीडेंट, घरेलू हिंसा में कमी आई है. ऐसी हालत में अगर जीतन राम मांझी यह अपील करेंगे तो उनकी अपील कोई नहीं मानेगा. जब सरकार में रहते हैं तब यह सवाल नहीं उठाते हैं, जब सरकार से हट जाते हैं तब इस तरह के सवालों को उठाते रहते हैं. 

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान 3 की लैंडिंग के सवाल पर बगल में खड़े मंत्री से पूछने लगे नीतीश, फिर CM ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget