एक्सप्लोरर

'भाई-भौजाई और बहन-बहनोई...', तेजस्वी के MY-BAAP वाले समीकरण पर क्या बोल गए जीतन राम मांझी?

Bihar News: जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की 40 की 40 सीट एनडीए की झोली में डालने के लिए हम पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हैं. वह जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को गया में संबोधित कर रहे थे.

गया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के माय-बाप (MY-BAAP) वाले समीकरण पर रविवार (03 मार्च) को तंज कसा. गया में आयोजित हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को मांझी संबोधित कर रहे थे. आरजेडी को माय-बाप की पार्टी बताने पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने भाई-भौजाई और बहन-बहनोई की पार्टी बना लें, लेकिन उनको सीट मिलने वाली नहीं है. बिहार में सभी 40 सीट जीतेंगे.

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की 40 की 40 सीट एनडीए की झोली में डालने के लिए हम पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हैं. गया लोकसभा की सीट किसी को भी मिले, निश्चित रूप से जिताने के लिए तैयार हैं. तेजस्वी की ओर से दिए गए इस बयान पर 17 महीने में विकास हुआ है इस पर मांझी ने कहा कि उन्हें लोकतंत्र का ज्ञान नहीं है. मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का मुख्य होता है. सिर्फ नौकरी देने की बात क्यों कर रहे हैं? सारी जमीन हड़प कर उनके जो कार्यकर्ता रखे हुए हैं उसका क्यों नहीं निराकरण कर दिया?

आरजेडी से क्यों भाग रहे हैं विधायक?

आगे हमला करते हुए मांझी ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति क्यों नहीं करवा दी? सिर्फ शिक्षक पर बोल रहे हैं तो इसका प्लान तो पहले से बना हुआ था. सब काम नीतीश कुमार ने किया है. आरजेडी में भगदड़ मची हुई है. वहां कोई डेमोक्रेसी नहीं है. राजनीतिक ज्ञान रखने वाले नहीं हैं. शिक्षा का ज्ञान रखने वाले नहीं हैं. डेमोक्रेसी विचार वाले विधायक आरजेडी में बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. यही कारण है कि वह लोग बीजेपी जॉइन कर रहे हैं.

कार्यकर्ताओं के सामने नीतीश कुमार पर भी जीतन राम मांझी ने निशाना साधा. कहा कि बार-बार कहते थे कि जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया तो सूद के साथ नीतीश कुमार को वापस भी कर दिए हैं. अगर हम चापलूस होते तो 9 महीना सीएम और बने होते.

यह भी पढ़ें- Jan Vishwas Rally Patna: '120 हटाओ, देश बचाओ', जन विश्वास रैली में अखिलेश यादव ने BJP की हार का दिया मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget