एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जीतन राम मांझी के लिए पेंच फंसा रहे BJP के सहयोगी? जानिए क्यों

Jitan Ram Manjhi News: HAM के महागठबंधन से अलग होने के बाद बिहार में नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना है. लेकिन इससे पहले बीजेपी (BJP) के लिए भी पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है.

Bihar News: बिहार में अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण मंत्री संतोष सुमन (Santosh Suman) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मंत्रिमंडल से अचानक इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे से राज्य में एक बार फिर से नए सियासी समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है. अब लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बीजेपी (BJP) गठबंधन का कुनबा और बड़ा होने की संभावना है. हालांकि ये अभी कहना जल्दबाजी है, इसके पीछे कई वजह है. 

दरअसल, संतोष सुमन का इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है जब लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का वक्त बचा हुआ है. इतना ही नहीं अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने महागठबंधन से अलग होने का एलान भी कर दिया. ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी. लेकिन राजनीति के जानकारों की मानें तो बीजेपी के लिए जीतन राम मांझी को आगामी लोकसभा चुनाव में दो सीटों की मांग जरूर रखेंगे. 

कितनी सीटों पर दावा कर सकते हैं सहयोगी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अगर बीजेपी के साथ जाती है तो पार्टी अपने लिए गया और जहानाबाद लोकसभा सीट की मांग रख सकती है. इसके पीछे एक वजह ये बताई जा रही है कि यही जीतन राम मांझी का क्षेत्र रहा है. गठबंधन के लिए पार्टी इन दोनों ही सीटों पर अपना दावा सकती है. लेकिन दूसरी ओर देखें तो बिहार में बीजेपी के साथ उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान की पार्टी का गठबंधन भी तय माना जा रहा है. 

अगर जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान भी बीजेपी के साथ जाते हैं तो इस गठबंधन में भी सीटों का पेंच फंसने की पूरी संभावना है. इसके पीछे की वजह ये है कि उपेंद्र कुशवाहा जब बीजेपी के साथ थे तो उनकी पार्टी के तीन सांसद थे, यानी फिर से वो गठबंधन में तीन सीटों का दावा कर सकते हैं. जबकि चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं और उनके पिता रामविलास पासवान हाजीपुर से सांसद रहे हैं. इस वजह से चिराग पासवान उस सीट पर अपना दावा कर रहे हैं. यानी पार्टी गठबंधन के लिए दो सीटों पर दावा करेगी. 

Santosh Manjhi Resign: BJP को मांझी के फैसले का इंतजार, निखिल आनंद ने बताया क्यों नाराज थे CM नीतीश कुमार

इस वजह से फंसा पेंच
अब बात लोक जनशक्ति पार्टी यानी पशुपति नाथ पारस के दल की कर लें, अभी पार्टी के छह सांसद हैं. यानी पार्टी अपनी जीती हुई सभी सीटें गठबंधन में मांग सकती है. अब इस स्थिति में बीजेपी को अपने गठबंधन दलों को 40 में से 12 से 13 सीट देनी पड़ सकती है. जबकि पार्टी राज्य में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर खुद चुनाव लड़ना चाहेगी. इसके पीछे भी राजनीतिक विशेषज्ञ एक खास वजह मान रहे हैं. उनका कहना है कि 2015 के विधानसभा चुनाव से बीजेपी ने बड़ी सीख ली है. तब बीजेपी ने अपने गठबंधन के सहयोगियों को करीब आधी सीटें देनी पड़ी थी.

इससे पहले भी 2010 के विधानसभा चुनाव में ऐसा ही कुछ हुआ था. तब बीजेपी ने 102 सीटों पर चुनाव लड़ा और बाकी सीट अपने सहयोगी जेडीयू को दे दी. बीजेपी ने 102 में से 93 सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन 2013 में गठबंधन टूटा और नीतीश कुमार ने बीजेपी से अलग होकर सरकार बना ली थी. 

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget