एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'एक रोटी से पेट नहीं भरता है तो हम दो-तीन रोटी मांगेंगे', जीतन राम मांझी का नया बयान

Jitan Ram Manjhi Statement: जीतन राम मांझी के बयान ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग चाहिए. पढ़िए नए बयान में उन्होंने क्या कहा है.

पटना: बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है और 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. मंत्री की मांग को लेकर उन्होंने रोटी का उदाहरण दिया. मांझी ने कहा है कि यह बात समझने वाली है कि अगर एक रोटी से पेट नहीं भरता है तो हम दो रोटी, तीन रोटी मांगेंगे. बीते सोमवार (5 फरवरी) को उन्होंने यह बयान दिया है. इसलिए हमें पेट भरने के लिए कम से कम दो रोटी तो चाहिए.

जीतन राम मांझी ने दो रोटी के बहाने यह भी बता दिया कि उन्हें कौन-कौन से विभाग चाहिए. उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं, गांव में जाते हैं तो हमें चापाकल लगवाने के लिए, सड़क बनवाने के लिए, पुल-पुलिया बनवाने के लिए लोग कहते हैं. क्या हम वह नहीं बनवा सकते हैं? हमें बड़े रोड और पुल के निर्माण के लिए भी कहा जाता है तो क्या हम वह नहीं कर सकते हैं?

कौन-कौन से चाहिए विभाग?

जीतन राम मांझी से जब पूछा गया कि आप विभाग का नाम बताइए तो इस पर उन्होंने कहा कि मैंने तो सब कह दिया. यानी वे ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग की मांग कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जब मंत्री पद की शपथ दिलाई गई उसके बाद ग्रामीण कार्य विभाग की गाड़ी दी गई थी. हमें अच्छा लगा, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हमें परंपरागत विभाग (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग) दिया गया उससे मुझे दुख हुआ.

बता दें कि जीतन राम मांझी दो मंत्री पद को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी कटघरे में खड़ा कर दिया था. कहा था कि निर्दलीय विधायक को मनचाहा विभाग मिलता है. हालांकि मांझी ने यह साफ कर दिया कि वह एनडीए में हैं और एनडीए में रहेंगे. इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं है.

यह भी पढ़ें- 2024 में NDA को 400 सीटें... PM मोदी के इस दावे पर मनोझ झा बोले- 'मतलब EVM सेट हो गया?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget