एक्सप्लोरर

Exclusive: एक हजार करोड़ मांगने की जीतन राम मांझी ने बताई वजह, कहा- CM नीतीश ने बात नहीं मानी तो 'चमक' जाएंगे

बयान के संबंध में मांझी ने कहा कि जनता को खुश करने के लिए बहुत सी बातें होती हैं. चूंकि हमलोग आठ बार चुनाव लड़े हैं. तो कभी-कभी उत्साहपूर्वक कुछ ऐसी बात बोलते हैं, जिससे वो खुश होते हैं.

पटना: अपने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से 1000 करोड़ रुपये की मांग के साथ-साथ गठबंधन तोड़ने की धमकी देकर हम (HAM) सुप्रीमो जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manhi) ने सूबे का सियासी पारा चढ़ा दिया है. कयासों का दौर शुरु हो गया है. तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं. इसी बीच बुधवार को एबीपी न्यूज से खास बातचीत कर मांझी ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने एक हजार करोड़ रुपये की मांग क्यूं की है. वहीं, गठबंधन में रहने को लेकर भी उन्होंने अपना स्टैंड क्लियर किया है.

हम नीतीश कुमार का सपना करेंगे साकार

मांझी ने कहा कि हम ये (चोरी से एक हजार करोड़ की बजट बनाने वाली बात) केवल अपने क्षेत्र के बारे में क्यों कहेंगे. ये तो पूरे बिहार का मामला है. हमने 1000 करोड़ रुपये मांगे हैं, पर इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं है. नीतीश कुमार ने भी माइनर इरिगेशन विभाग हमारी पार्टी को ये जानकर ही दिया है कि हम दक्षिणी बिहार से आते हैं और यहां ही माइनर इरिगेशन की संभावना है. यहां कई जगह ऐसे हैं जहां चेक डैम की जरूरत है, नाले की जरूरत है, बांध को बनाने की जरूरत है. इससे दो फायदे होंगे, एक कृषि के क्षेत्र में और दूसरा जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को बल मिलेगा. हम उन्हीं के उद्देश्यों को और मजबूती प्रदान करना चाहते हैं. 

Vigilance Unit Raid: पूर्वी चंपारण के उत्पाद अधीक्षक के कई ठिकानों पर छापेमारी, पटना, खगड़िया और मोतिहारी में हलचल तेज

फिर से मांझी ने दी धमकी

क्या विभाग के पास काम करने के लिए पैसे नहीं हैं? के सवाल पर उन्होंने कहा कि पैसे हैं, काम भी होता आया है. काम करने का अपना-अपना तरीका होता है. विभाग को पांच से छह सौ करोड़ का बजट मिला है, लेकिन यहां आकर देखा तो पाया गया कि चार से पांच करोड़ तो पुराने काम जो पहले किए गए हैं, उसके पेमेंट में चले जाएंगे. तब केवल 50 करोड़ रुपये बचते हैं. अब इतने कम पैसे क्या किया जा सकता है. इसलिए ही हमने कहा है कि हमारे लोगों ने एस्टीमेट बना कर रखा हुआ है. ऐसे में अगर 1000 करोड़ रुपये मिलते हैं तो हम हर ओर काम करेंगे. हमें उम्मीद है कि रुपये मिलेंगे. लेकिन हम नहीं मिले तो हम पक्का नीतीश कुमार को चमका देंगे. हम चमक भी सकते हैं.

चमकना क्या है? के सवाल पर उन्होंने कहा कि चमकने का मतलब है रूठ सकते हैं, गुस्सा कर सकते हैं. लेकिन गुस्सा का मतलब ये नहीं है कि हम एनडीए छोड़ देंगे. हां, अगर मांग पूरी नहीं हुई तो निजी रिश्तों में तो कड़वाहट आएगी ही. कड़वाहट का परिणाम क्या होगा ये बाद की बात है. लेकिन अभी हम नीतीश कुमार के साथ है. 

जनता को खुश करने के लिए कही ये बात 

दिखावे के लिए विभाग देने की बातपर उन्होंने कहा कि पहले काम हुआ है, तब न इतना बिल हो गया है. इस संबंध में हमारी नीतीश कुमार से शीतकालीन सत्र के दौरान भी बातचीत हुई है. उन्होंने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन मुझे लगता है कि वे मान जाएंगे. बयान के संबंध में उन्होंने कहा कि जनता को खुश करने के लिए बहुत सी बातें होती हैं. चूंकि हमलोग आठ बार चुनाव लड़े हैं. तो कभी-कभी उत्साहपूर्वक कुछ ऐसी बात बोलते हैं, जिससे वो खुश होते हैं. उनको खुश करने के लिए ऐसा कहा है. 

यह भी पढ़ें -

Gopalganj News: काम में व्यस्त थी मां, 40 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई बेटी, दो युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

Bihar News: कला के क्षेत्र में फिर दिखा बिहार का जलवा, ‘माही तेरे बिन’ गाने में दिखा पल्लवी सिन्हा का जादू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget