एक्सप्लोरर

'CM नीतीश के अधिकारी समाधान यात्रा में उनको चूना लगा रहे', मांझी का बड़ा आरोप, कुशवाहा पर भी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Gaya News: बुधवार को जीतन राम मांझी ने गया में ये बातें कहीं हैं. उन्होंने बजट पर भी प्रतिक्रिया दी है. उनकी पार्टी हम 12 फरवरी से बिहार में गरीब संपर्क यात्रा की शुरुआत कर रही है.

गया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने बुधवार को गया में कहा कि समाधान यात्रा में कर्मचारी और अधिकारी मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश (Nitish Kumar) को चूना लगा रहे. जहां समाधान यात्रा जाती है वहां करोड़ों का काम होता है. मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी अब बिहार में गरीब संपर्क यात्रा शुरू करने वाली है. 

उन्होंने बताया कि 12 फरवरी से बिहार में "गरीब संपर्क यात्रा" की शुरुआत करेंगे. गया गांधी मैदान में 26 फरवरी को जनसभा की जाएगी. वहीं बजट पर भी प्रतिक्रिया दी. साथ ही उपेंद्र कुशवाहा को लेकर भी बड़ा दावा किया है. इसके अलावा सीएम नीतीश के मर जाएंगे बीजेपी में नहीं जाएंगे वाले बयान पर तंज कसा है.

समाधान यात्रा को लेकर बड़ा आरोप

नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर मांझी ने कहा कि जिस जगह पर जाने के लिए यात्रा तय की जाती है. वहां 10 दिन पहले से हर क्षेत्र में हर पदाधिकारी गए हैं. वहां करोड़ो का कार्य किया जाता है. नीतीश कुमार के पदाधिकारी और कर्मचारी मिलकर चूना लगा रहे हैं. जब सीएम का कार्यक्रम होता है तो कैसे करोड़ों रुपये का काम हो जाता है. आगे कहा कि नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के बाद अब हम पार्टी जनसंपर्क यात्रा शुरू करेंगे. 

नीतीश गरीब के बारे में सोच रहे

कहा कि नीतीश कुमार भी गरीबों के बारे में सोच रहे हैं. राजनीतिक दृष्टिकोण से लोगों से बात करेंगे. कुछ लोग धार्मिक उन्माद फैला कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहते हैं. सामाजिक सरोकार से राजनीति चलती है न की धार्मिक उन्माद से चलती. वहीं बजट पर मांझी ने कहा कि हिंदुस्तान में युवाओं की संख्या प्रतिशत अन्य देशों से ज्यादा है. उसमें बिहार में सबसे ज्यादा युवा हैं. यहां बेरोजगारी और नियोजन की व्यवस्था होगी तो इस बजट की सराहना करेंगे. महंगाई भी चरम पर है जिसकी मार गरीबों पर पड़ रही है. 

हम पार्टी शुरू करगी गरीब संपर्क यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा, समाधान यात्रा के बाद गरीब संपर्क यात्रा कर अन्य राजनीतिक पार्टियों की कॉपी कर रहे हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि काम नहीं हुआ है, भ्रष्टाचार हुआ है, तो इसलिए यह यात्रा निकाली जाएगी. लोगों से समस्या पूछेंगे. उसके बाद उन सारी बातों को संकलित कर बिहार सरकार को इसकी जानकारी देंगे जिसके बाद उन कार्यों को किया जाएगा.

उपेंद्र कुशवाहा को लेकर किया बड़ा दावा

वहीं मर जाएंगे पर बीजेपी में नहीं जाएंगे वाले नीतीश कुमार के बयान पर जीतन राम मांझी ने चुटकी लेते हुए कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है. राजनीति में आज जो परिस्थिति है और बाद जो परिस्थिति आएगी, इसके बाद क्या कहेंगे. इस मामले में जो अभी कह रहे हैं ठीक कह रहे हैं, लेकिन कल क्या होगा यह परिस्थिति के अनुसार तय किया जाता है. राजनीति संभावनाओं का खेल है. यहां किसी भी बात को नकारा नहीं जा सकता है. उपेंद्र कुशवाहा पर उन्होंने कहा की उनके मन में कहीं न कहीं कोई बात है. वो लक्षित पद चाह रहे हैं. शायद उन्हें वो चीज नहीं मिल रही हो, इसके लिए उनके मन में छटपटाहट है कि कैसे हम उस पद को प्राप्त करें. इसे लेकर वह ऐसा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: सुपौल में CM नीतीश ने पढ़ाया अपने अधिकारियों को 'सरकार' का पाठ, सरकारी भवन का हाल देख बिफरे, फिर तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget