एक्सप्लोरर

Nawada Fire: नवादा मामले पर राहुल गांधी से क्यों जवाब मांग रहे जीतन राम मांझी? DM और SP को भी लगा दिया फोन

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने विपक्ष पर हमला बोला है. कहा कि विपक्ष के लोग पहले दलितों पर अत्याचार करवाते हैं फिर उस घटना को मुद्दा बनाकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं.

Jitan Ram Manjhi News: बिहार के नवादा की घटना को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भड़क गए हैं. एक तरफ उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) पर निशाना साधा है तो दूसरी ओर इस घटना पर नवादा के डीएम और एसपी से उन्होंने फोन पर बात की है. घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया है. 

जीतन राम मांझी ने गुरुवार (19 सितंबर) को एक्स पर लिखा, "हमारे देश में विपक्ष की विचित्र लीला है, विपक्ष के लोग पहले दलितों पर अत्याचार करवाते हैं फिर उस घटना को मुद्दा बनाकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं. नवादा की घटना में जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें 90 फीसदी लोग एक जाति विशेष के हैं और राजद समर्थक हैं. राहुल गांधी जी अब इस पर कुछ बोलेंगे या फिर चुप्पी साध लेंगे?"

22 सितंबर को घटनास्थल पर जाएंगे जीतन राम मांझी

आगे एक दूसरे पोस्ट के जरिए जीतन राम मांझी ने कहा, "मैंने अभी नवादा डीएम और एसपी से बात की है. घटना में शामिल अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. जो फरार हैं वह भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे. पीड़ितों को राहत दी गई है. पुलिस वहां कैंप कर रही है. मैं खुद वहां 22 सितंबर को नवादा में अपनों के बीच रहूंगा."

राहुल गांधी ने नवादा की इस घटना पर क्या कहा है?

नवादा में दबंगों की ओर से 80 घर जलाए जाने को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज्यादा परिवारों के घरों को नष्ट कर देना बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है. अपना घर-संपत्ति खो चुके इन दलित परिवारों की चीत्कार और भयंकर गोलीबारी की गूंज से वंचित समाज में मचा आतंक भी बिहार की सोई हुई सरकार को जगाने में कामयाब नहीं हो पाए." 

राहुल गांधी ने आगे कहा, "भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के नेतृत्व में ऐसे अराजक तत्व शरण पाते हैं, भारत के बहुजनों को डराते हैं, दबाते हैं, ताकि वो अपने सामाजिक और संवैधानिक अधिकार भी न मांग पाएं. और, प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षड्यंत्र पर स्वीकृति की मुहर है. बिहार सरकार और राज्य पुलिस को इस शर्मनाक अपराध के सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई कर, और पीड़ित परिवारों का पुनर्वास करा कर उन्हें पूर्ण न्याय दिलाना चाहिए."

यह भी पढ़ें- नवादा में 80 घर जलाए जाने पर लालू प्रसाद यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जीतन राम मांझी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget