एक्सप्लोरर

Jharkhand News: आपत्तिजनक स्थिति में थे महिला और पुरुष, पकड़े जाने पर रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया, 9 लाख मांगा जुर्माना

रविवार की देर रात करीब 11 बजे महिला घर पर थी. उसका पति ऑटो चलाता है जो उस समय घर से बाहर था. वह जब घर लौटा तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर हैरान रह गया.

पाकुड़ः महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला और पुरुष को जब आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया तो दोनों को रस्सी से बांधकर घुमाया गया. इतनी ही नहीं बल्कि उन्हें जूते का माला पहनाया गया और खूब पिटाई की गई. लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है. घटना के बाद ग्रामीण जुर्माने की बात कह नौ लाख रुपये की मांग करने लगे. इस घटना के बाद गांव में काफी देर तक बवाल मचा रहा.

रविवार की देर रात करीब 11 बजे महिला घर पर थी. उसका पति ऑटो चलाता है जो उस समय घर से बाहर था. वह जब घर लौटा तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर हैरान रह गया. इस बीच महिला के साथ मौजूद शख्स छत से कूद कर भागने का प्रयास किया. महिला के पति ने शोर मचाया तो गांव के लोगों ने भाग रहे शख्स को पकड़ लिया इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की खूब पिटाई की.

यह भी पढ़ें- Exclusive: भूमिहारों का मिला साथ तो RJD ने की 'बड़ी बात', कहा- बिहार में होने वाला है बड़ा सियासी फेरबदल

पिटाई से आरोपी शख्स का टूटा पैर

इस बात से लोगों के आक्रोश का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिटाई से शख्स का बायां पैर टूट गया. बेशर्मी की हद तब पार हो गई जब सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने दोनों को जूते का माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. घटना की सूचना पर महेशपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, पुअनि आनंद पंडित, सअनि कपिलदेव रविदास सहित अन्य जवान गांव पहुंचे. यहां ग्रामीण संथाली रीति-रिवाज के अनुसार दोनों पक्ष से जुर्माना वसूलने की बात पर अड़े रहे. दोनों शादीशुदा और बच्चे वाले हैं.

9 लाख की मांग, डेढ़ लाख पर बनी बात

ग्रामीण जुर्माना के नाम पर नौ लाख रुपये की मांग करने लगे. इसके बाद ही दोनों को छोड़ने की बात कही गई. इस बीच पुलिस के सामने सब सुलह हुआ. करीब चार घंटे के बाद जाकर ग्रामीणों को मनाया जा सका. आरोपी पर फिर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. आरोपी ने जुर्माना देने के लिए अपनी एक भैंस, एक गाय और मिट्टी का कच्चा मकान बेच दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को आजाद किया. इधर, महिला के पति का कहना है कि डेढ़ लाख रुपये में से उसे एक भी पैसा नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: सीतामढ़ी में सनकी पति ने की पत्नी की हत्या, फिर किया कुछ ऐसा जिसे देख सब रह गए दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'गांव के लोग समझ रहे लेकिन विपक्ष...', पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बोले BJP सांसद विवेक ठाकुर
बिहार: 'गांव के लोग समझ रहे लेकिन विपक्ष...', पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बोले BJP सांसद विवेक ठाकुर
Bihar News: जमुई में इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई, घर से अब तक 40 लाख कैश बरामद, 4 ठिकानों पर चल रही छापेमारी
जमुई में इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई, घर से अब तक 40 लाख कैश बरामद, 4 ठिकानों पर चल रही छापेमारी
Gopalganj News: दुबई में जहाज की फोटो खींचने पर गोपालगंज के युवक को 10 साल की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
गोपालगंज: दुबई में जहाज की फोटो खींचने पर युवक को 10 साल की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
Bihar Weather: बिहार में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, रोहतास-कैमूर समेत 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, रोहतास-कैमूर समेत 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

वीडियोज

Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | NEET 2026 Paper Leak | Gautam Adani | Oil Price Hike | PM Modi
CBI Action On NEET Leak: पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सीक्रेट क्लास का खुलासा! | NEET Re-Exam
पुराने cop drama में Urvashi Rautela की acting ने सबको चौंकाया
Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता सरकार ने बंगाल में जारी किए थे 1.69 करोड़ SC-ST-OBC सर्टिफिकेट, शुभेंदु सरकार ने दिए जांच के आदेश
ममता सरकार ने बंगाल में जारी किए थे 1.69 करोड़ SC-ST-OBC सर्टिफिकेट, शुभेंदु सरकार ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर पर लगी भयंकर चोट, स्ट्रेचर से गया बाहर; जानें अब कैसी है हालत
पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर पर लगी भयंकर चोट, स्ट्रेचर से गया बाहर
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
Sitting Too Long On Toilet: क्या आप भी टॉयलेट में 15 मिनट से ज्यादा बैठते हैं? डॉक्टर ने बताया कितनी खतरनाक है ये आदत
क्या आप भी टॉयलेट में 15 मिनट से ज्यादा बैठते हैं? डॉक्टर ने बताया कितनी खतरनाक है ये आदत
नीले के बाद हरे ड्रम का खौफ, महिला ने पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्या, शव हरे ड्रम में फेंका, खौफ में यूजर्स
नीले के बाद हरे ड्रम का खौफ, महिला ने पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्या, शव हरे ड्रम में फेंका
Embed widget