एक्सप्लोरर

Bihar News: झाझा-देवघर के बीच नई स्पेशल पैसेंजर ट्रेन, पटना-झाझा मेमू भी देवघर तक जाएगी, देखें पूरी डिटेल्स

Special Train: स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की जानकारी मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है. पटना, झाझा और देवघर के बीच सफर करते हैं तो फिर पढ़ें ये काम की खबर.

समस्तीपुर: पर्व-त्यौहार को लेकर अलग-अलग रूट में पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नई ट्रेन के साथ-साथ पुरानी स्पेशल ट्रेनों का विस्तार भी हो रहा है. इसी कड़ी में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 13 अक्टूबर से झाझा और देवघर स्टेशन के बीच एक नई मेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन (03234/03233 झाझा-देवघर-झाझा मेमू पैसेंजर स्पेशल) का परिचालन करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही पटना और झाझा के बीच चलाई जा रही गाड़ी सं. 03273/03274 पटना-झाझा-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल का मार्ग विस्तार देवघर तक किया जा रहा है. इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है.

गाड़ी सं. 03234/03233 झाझा-देवघर-झाझा मेमू पैसेंजर स्पेशल

गाड़ी सं. 03233 देवघर-झाझा मेमू पैसेंजर स्पेशल 13 अक्टूबर से देवघर से 18.20 बजे खुलकर 18.29 बजे जसीडीह, 18.42 बजे लाहाबन, 18.49 बजे टेलवा बाजार, 18.54 सिमुलतला, 19.01 बजे घोरपारन, 19.14 बजे नरगंजो एवं 19.19 बजे रजला स्टेशनों पर रुकते हुए 19.30 बजे झाझा पहुंचेगी.

गाड़ी सं. 03234 झाझा-देवघर मेमू पैसेंजर स्पेशल 14 अक्टूबर से झाझा से 05.00 बजे खुलकर 05.05 बजे रजला, 05.11 बजे नरगंजो, 05.17 बजे घोरपारन, 05.24 बजे सिमुलतला, 05.29 बजे टेलवा बाजार, 05.36 बजे लाहाबन एवं 05.58 बजे जसीडीह रुकते हुए 06.15 बजे देवघर पहुंचेगी.

गाड़ी सं. 03274/03273 पटना-झाझा-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल का मार्ग विस्तार देवघर तक

रेलवे ने 13 अक्टूबर से पटना और झाझा के बीच चलाई जा रही गाड़ी सं. 03274/03273 पटना-झाझा-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल का मार्ग विस्तार देवघर तक किया है. इस ट्रेन का पटना और झाझा के बीच समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा.

गाड़ी सं. 03274 पटना-देवघर मेमू स्पेशल ट्रेन पटना से 09.55 बजे खुलकर अपने नियत समय एवं ठहराव पर रुकते हुए 16.05 बजे झाझा पहुंचेगी. झाझा से यह ट्रेन 16.10 बजे खुलकर 16.15 बजे रजला, 16.21 बजे नरगंजो, 16.27 बजे घोरपारन, 16.34 बजे सिमुलतला, 16.39 बजे टेलवा बाजार, 16.46 बजे लाहाबन एवं 17.01 बजे जसीडीह रुकते हुए 17.20 बजे देवघर पहुंचेगी.

गाड़ी सं. 03273 देवघर-पटना मेमू स्पेशल ट्रेन देवघर से 06.50 बजे खुलकर 07.00 बजे जसीडीह, 07.20 बजे लाहाबन, 07.25 बजे टेलवा बाजार, 07.35 सिमुलतला, 07.56 बजे घोरपारन, 08.15 बजे नरगंजो एवं 08.20 बजे रजला स्टेशनों पर रुकते हुए 08.25 बजे झाझा पहुंचेगी तथा झाझा से यह 08.30 बजे खुलकर अपने नियत समय एवं ठहराव पर रुकते हुए 14.30 बजे पटना पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें- Special Train: दिवाली-छठ के बाद वापस दिल्ली जाने के लिए इन गाड़ियों में लें टिकट, पटना और गया से चलेगी स्पेशल ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget