एक्सप्लोरर

बिहार को लेकर अपशब्द कहने वाली KV की टीचर पर एक्शन, विभाग ने किया सस्पेंड

Teacher Deepali shah: दीपाली शाह जहानाबाद के केंद्रीय विद्यालय के प्राथमिक सेक्शन में अंग्रेजी पढ़ाती हैं, जो बिहार में अपनी पोस्टिंग से परेशान हैं.

Teacher Deepali shah suspended: बिहारवासियों को अपशब्द कहने वाली टीचर दीपाली को निलंबित कर दिया गया है. शिक्षका अपनी पोस्टिंग को लेकर काफी नाराज थीं और न सिर्फ शिक्षकों की गरिमा के खिलाफ बात की थी बल्कि बिहारवासियों का भी अपमान किया था. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही उन पर ये एक्शन लिया गया है. 

शिक्षिका का वायरल हुआ था वीडियो

दरअसल, जहानाबाद के केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका दीपाली का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों और गालियों का इस्तेमाल किया था. शिक्षिका का नाम दीपाली शाह है, जो जहानाबाद के केंद्रीय विद्यालय के प्राथमिक सेक्शन में अंग्रेजी पढ़ाती हैं. 

सांसद शाम्भवी चौधरी की आई प्रतिक्रिया

वहीं इस महिला टीचर पर त्वरित कार्रवाई के बाद सांसद शांभवी चौधरी ने पोस्ट कर कहा, "बिहार को लेकर अपशब्द कहने वाली शिक्षिका दीपाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. त्वरित संज्ञान लेने के लिए @KVS_HQ का हृदय से आभार"

वहीं शिक्षिका के निलंबन को का स्वागत करते हुए जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि किसी भी हाल में बिहार और बिहारवासियों के अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर केंद्रीय विद्यालय संगठन और शिक्षा मंत्री भारत सरकार को भी पत्र लिखकर ऐसे मानसिक रूप से विकृत शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग करेंगे, ताकि भविष्य में कोई बिहार की अस्मिता के साथ खिलवाड़ ना कर सके.

दरअसल टीचर का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें वो कहती सुनी गईं कि वो जहानाबाद में अपनी पोस्टिंग से परेशान हैं. इस बीच वो बिहार और बिहारियों को गाली देकर और उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं. शिक्षक का ये वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों और शहर के लोगों ने भी नाराजगी जताई. 

वायरल वाडियो के देखने के बाद जिले की डीएम और केंद्रीय विद्यालय की पदेन चेयरमैन अलंकृता पांडेय ने इसकी सत्यता की जांच कराने और मामले में कार्रवाई करने की बात कही थी. जांच में टीचर का ये वीडियो सही पाया गया जिसके बाद उन पर ये कार्रवाई की गई. 

ये भी पढ़ेंः 'तो खुशी-खुशी चैन से मरेंगे', बिहार प्रभारी के सामने कार्यकर्ताओं से ऐसा क्यों बोल गए अखिलेश सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget