एक्सप्लोरर

जहानाबाद: आइसोलेशन वार्ड से भागने की कोशिश में छत से गिर कर कोरोना पॉजिटिव बंदी की मौत

एसपी मीनू ने बताया कि मृतक शराब के नशे में पकड़ा गया था, लेकिन जेल भेजने से पहले की गई कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था.

जहानाबाद: जहानाबाद सदर अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के बन्दी की रविवार को भागने के दौरान चौथे तल्ले से गिरकर मौत हो गई. मृतक कुछ दिनों पहले जिले के नगर थाना क्षेत्र के कालीनगर मोहल्ला से शराब के नशे में गिरफ्तार हुआ था. जेल भेजे जाने से पहले उसकी कोरोना जांच कराई गई थी. जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 17 अगस्त को उसे सदर अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया था.

इसी दौरान रविवार की शाम अस्पताल से भागने की फिराक में वह आइसोलेशन सेंटर के चौथे तल्ले की छत पर चढ़ गया और छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पूरे प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है. एसपी मीनू दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटे हैं.

इधर, मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के संबंध में मौके पर पहुंचे एसपी मीनू ने बताया कि मृतक शराब के नशे में पकड़ा गया था, जिसकी जेल भेजने से पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था जो आज भागने के क्रम में वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget