एक्सप्लोरर

गोपाल मंडल के खिलाफ JDU लेगा एक्शन? नीरज कुमार बबलू के बयान से उठा सियासी तूफान, जानें क्या कहा

Bihar Politics: गोपाल मंडल ने अपने एक बयान में कहा है कि अश्विनी चौबे का दिमाग खिसक गया है. वो राज्यपाल-ताज्यपाल क्या बेनेंगे. वो जहां जाएंगे उस विभाग को बर्बाद कर देंगे. इस पर बीजेपी ने जवाब दिया है.

Neeraj Kumar Singh Bablu Targets Gopal Mandal: गोपालपुर से जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं. उनके बड़बोलेपन को लेकर बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू (BJP MLA Neeraj Kumar Bablu) ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताया है. नीरज कुमार बबलू सोमवार (08 जुलाई) को भागलपुर में थे. यहीं पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के विधायक को निशाने पर लिया. उनके बयान से सियासी तूफान उठ गया है. सवाल है कि क्या गोपाल मंडल पर जेडीयू की ओर से कोई एक्शन लिया जाएगा?

गोपाल मंडल के एक बयान पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में नीरज कुमार बबलू ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार सब देख रहे हैं. जल्द ही उनको (गोपाल मंडल) जवाब दिया जाएगा. कहा कि गोपाल मंडल को सोशल मीडिया पर रहने का नशा है. इसी कारण बीजेपी के नेताओं के बारे में अनाप-शनाप बोल रहे हैं. वह मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं. ऐसे लोगों के बारे में मैं क्या बात करूं.

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने क्या बयान दिया है?

बता दें कि गोपाल मंडल लगातार बीजेपी नेताओं के बारे में कुछ न कुछ कह रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे को लेकर भी उन्होंने जुबानी हमला किया है. एक बयान में गोपाल मंडल ने कहा है कि अश्विनी कुमार चौबे का दिमाग खिसक गया है. वो राज्यपाल-ताज्यपाल क्या बेनेंगे. वो जहां जाएंगे उस विभाग को बर्बाद कर देंगे. इसी बयान ने तूल पकड़ लिया है. अब बीजेपी की तरफ से नीरज कुमार बबलू ने गोपाल मंडल को जवाब दिया है.

श्रावणी मेले का बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने किया निरीक्षण

दरअसल, बीजेपी विधायक और मंत्री नीरज कुमार बबलू सोमवार को सुल्तानगंज में श्रावणी मेले की तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसके बाद नीरज कुमार बबलू भागलपुर पहुंचे. यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ  व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

(इनपुट: भागलपुर से अजय कुमार)

यह भी पढ़ें- रुपौली में वोटिंग से पहले विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान, RJD प्रत्याशी बीमा भारती की टेंशन बढ़ी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget