एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: बड़बोलेपन के कारण नीतीश कुमार के 'सुसाशन बाबू' इमेज को लगा धक्का, क्या जेडीयू को होगा नुकसान?

Nitish Kumar News: नीतीश कुमार के बयान के बयान को लेकर हाय तौबा मची है, उससे उनकी छवि को धक्का लगा है, इसे कोई नकार नहीं सकता है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पहचान सियासी दुनिया में 'सुशासन बाबू' की रही है. इसमें कोई शक नहीं कि उनके मुख्यमंत्री काल में बिहार में हुई विकास की चर्चा देश में हुई और यहां की कई विकास योजनाओं को अन्य राज्यों ने भी अपनाया, लेकिन, हाल के दिनों में नीतीश कुमार की चर्चा देश और दुनिया में उनके बयानों और उनके कई गतिविधियों को लेकर हो रही है. इन बयानों को लेकर कई नेता उनको मानसिक कमजोर तक बताने लगे हैं तो कई उन्हें मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री की संज्ञा दे रहे हैं. यह दीगर बात है कि उनकी पार्टी के नेता उनके बचाव में हैं.

दरअसल, बिहार विधानसभा के संपन्न हुए शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रजनन दर कम करने को बताने के क्रम में जिस तरह उन्होंने पति और पत्नी के रिश्ते को लेकर सदन में बयान दिया और उस मुद्दे को लेकर जिस तरह बीजेपी आक्रामक हुई उससे जेडीयू को भी बैकफुट पर आना पड़ा. हालांकि, मुख्यमंत्री को भी इस गलती का एहसास हुआ और उन्होंने दूसरे दिन ही सार्वजनिक तौर पर न केवल माफी मांगी बल्कि खुद के बयान की निंदा भी की. कहा जा रहा है कि शायद पहली बार किसी नेता ने अपने बयान की निंदा की है.

नीतीश कुमार के लिए आधी आबादी एक ताकत रही है

राजनीति के जानकार अजय कुमार भी कहते हैं कि जिस तरह से नीतीश के बयान के बयान को लेकर हाय तौबा मची, उससे उनकी छवि को धक्का लगा है, इसे कोई नकार नहीं सकता है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि विधानसभा में जिस प्रकार नीतीश ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अपमानित किया उसे भी लेकर जेडीयू के सियासी रणनीति को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के लिए आधी आबादी एक ताकत रही है. नीतीश कुमार के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण मिला. इसका फल यह हुआ कि पिछले कई चुनावों में मतदान के दौरान महिलाओं की लंबी कतार देखी गई है और इसका लाभ जेडीयू को मिला.

'बिहार में अब विकास की सियासत शुरू हो गई है'

राजनीति जानकार ने स्पष्ट कहा कि दलित, महादलित मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए जेडीयू के नेता अक्सर कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार ने एक दलित वर्ग से आने वाले को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा दिया. नीतीश के 'मेरी मूर्खता थी कि मैने मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया' के बाद शायद अब जेडीयू के नेता यह बयान नहीं दे सकेंगे. जेडीयू के नेता और बिहार के मंत्री श्रवण कुमार कहते हैं कि बिहार में अब विकास की सियासत शुरू हो गई है. अब बिहार में तरक्की की बात होती है तरक्की की सियासत चालू है. बिहार में अब सिर्फ आपसी प्रेम भाईचारा और सौहार्द की बातें चलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यदि जीतन राम मांझी सही दिशा में जाते तो उनकी हालत ऐसी नहीं होती. जिसको राज का ताज पहनाया गया, वे अपनी गरिमा को बचा नहीं पाए.

नीतीश के हाल के बयानों से उनकी छवि को नुकसान हुआ है

इधर, बीजेपी के प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह कहते हैं कि बीजेपी पहले ही कह चुकी है कि नीतीश कुमार मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में गौर से देखे तो उन्हें कई बातें याद नहीं रहती है. वे बताते हैं कि जब वे सदन में पूर्व सीएम मांझी के खिलाफ बोल रहे थे तब उनकी पार्टी के ही नेता उन्हें बैठाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वे बिना पूरी बात रखे नही बैठे. उन्होंने यह भी माना कि नीतीश की छवि नाप तौल कर बोलने वाले नेता की रही है, लेकिन जब से वे आरजेडी के साथ गए हैं उनके अंदाज बदल गए हैं. बहरहाल, इसमें दो मत नहीं कि नीतीश के हाल के बयानों से उनकी छवि को नुकसान हुआ है, लेकिन अब देखने वाली बात होगी जेडीयू अपने नेता की सुशासन वाली साख या सियासी आभा कैसे फिर से लौटा पाती है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: मांझी प्रकरण पर CM को संतोष कुमार सुमन ने खूब सुनाया, कहा- नीतीश कुमार मानसिक संतुलन खो चुके हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान
बिहार: प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन में लगी आग, अंदर सो रहे थे पैसेंजर
बिहार: प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन में लगी आग, अंदर सो रहे थे पैसेंजर
EO विमल कुमार हत्याकांड पर सियासत, NDA विधायक पर तेजस्वी यादव के आरोप
EO विमल कुमार हत्याकांड पर सियासत, NDA विधायक पर तेजस्वी यादव के आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget