एक्सप्लोरर

JDU प्रदेश अध्यक्ष ने गोपाल मंडल के बयान से खुद को बताया अंजान, कहा- मुझे इस बात की जानकारी नहीं

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि इसके बारे में वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है. लेकिन अगर ऐसा किसी ने बोला है, तो हम उसकी निंदा करते हैं.

सिवान: जेडीयू के बाहुबली विधायक गोपाल मंडल के "ठोक दूंगा" वाले बयान पर विवाद जारी है. विपक्ष के नेता गोपालपुर विधायक के विवादित बयान पर लगातार निशाना साध रहे हैं. हालांकि, जेडीयू के नेता पार्टी विधायक के बयान पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से बचते हुए नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में जब जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है.

पहली बार सिवान पहुंचे जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उमेश कुशवाहा मंगलवार को पहली बार सिवान पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. सिवान शहर के टाउन हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि किस वजह से विधानसभा चुनाव में हार हुई इसकी समीक्षा की जाएगी, ताकि पार्टी आगामी चुनाव में और बेहतर कर सकें.

वहीं, जब जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल के विवादित बयान पर उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. वह यहां संगठन के काम से सिवान आए हैं और इसके बारे में वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा किसी ने बोला है, तो हम उसकी निंदा करते हैं. इस बयान को गंभीरता पूर्वक देखा जाएगा और उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि रविवार को जेडीयू विधायक बांका जिले के श्याम बाजार पहुंचे थे, जहां कथित तौर पर ग्रामीणों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. करीब 30 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे विधायक जी कुछ करते या कहते इससे पहले ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और उनका विरोध शुरू कर दिया. ऐसे में उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा. इस घटना के संबंध जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, " मैं अपनी जमीन देखने के लिए गए था. वहां कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है. लेकिन मेरे जाने के बाद वहां कुछ लोग जमा हो गए, जो मेरे साथ दुर्व्यवहार करने लगे."

वहीं, जब गोपाल मंडल से ये पूछा गया कि अगर आपके बॉडीगॉर्ड आपके साथ नहीं रहते तो आप क्या करते तो उन्होंने ने साफ तौर पर कहा, " भले ही मेरे पास बॉडीगार्ड नहीं होते, लेकिन मेरे पास रिवाल्वर रहता है, मैं निकाल कर ठोक देता. रही बात बंधक बनाने की गोपाल मंडल को कोई बंधक नहीं बना सकता है, हम खुद रंगबाज हैं."

यह भी पढ़ें -

बिहार में मृत डॉक्टर को बना दिया गया सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग का कारनामा बिहार: आला और बीपी नापने की मशीन लेकर विधानसभा पहुंचे RJD विधायक, जानें- क्यूं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget