एक्सप्लोरर

बिहार में मृत डॉक्टर को बना दिया गया सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग का कारनामा

पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि जिस वक्त पोस्टिंग के लिए इंटरव्यू हुआ था, उस वक्त वे स्वस्थ थे और उनके गुज़र जाने को खबर नहीं मिली थी. ऐसे में तकनीकी कारणों से उनका तबादला हो गया.

पटना: बिहार स्वास्थ्य विभाग अपने अजब गजब कारनामों के लिए आए दिन सुर्खियों में रहता है. इसी क्रम में विभाग का एक और कारनामा सामने आया है, जिसने विभागीय व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. दरसअल, सोमवार को विभाग ने 12 अधिकारियों के तबादले का नोटिस जारी किया था. नोटिस में शामिल 12 डॉक्टरों में से एक डॉक्टर रामनारायण राम की मौत हो चुकी है. लेकिन, विभाग ने उनका तबादला करने के साथ ही उन्हें प्रोमोशन भी दिया है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मूल रूप से भोजपुर निवासी रामनारायण राम बीते दिनों रोहतास के बिक्रमगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे. लेकिन पिछले महीने ही कोरोना की वजह से उनकी मौत हो गयी थी. लेकिन विभाग को इस बात की जानकारी नहीं थी. ऐसे में उन्होंने जब डॉक्टरों के तबादले की लिस्ट तैयार की तो बिना किसी जांच के रामनारायण राम का भी नाम लिस्ट में डाल दिया और उन्हें सिविल सर्जन के तौर पर शेखपुरा जिले में पदस्थापित कर दिया.

अब इस बात पर बवाल शुरू हो गया है. विपक्ष के नेताओं ने ये मुद्दा सदन में उठाया और सरकार पर जमकर निशाना साधा. इधर, शेखपुरा के आरजेडी विधायक ने भी विधानसभा के बाहर इस मुद्दे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस डॉक्टर की मृत्यु हो चुकी है, उसका भी बिहार सरकार ने तबादला कर दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार मृत से भी काम लेना चाहती है. इस घटना से आप समझ सकते हैं कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की क्या स्थिति है. स्वास्थ्य विभाग इतनी बड़ी चूक कैसे कर दिया सकती है?

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने कही ये बात

इधर, इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि जिस वक्त पोस्टिंग के लिए इंटरव्यू हुआ था, उस वक्त वे स्वस्थ थे और उनके गुज़र जाने को खबर नहीं मिली थी. ऐसे में तकनीकी कारणों से उनका पदस्थापना हो गया. इस मामले की जानकारी मिलते ही ज़िले के वरिष्ठ डॉक्टर को सिविल सर्जन का प्रभार दे दिया गया है.

यह भी पढ़ें - 

नीतीश कुमार के विधायक ने खुद को बताया 'रंगबाज', कहा- रिवाल्वर रहता है मेरे पास, निकाल कर ठोक दूंगा

बिहार: आला और बीपी नापने की मशीन लेकर विधानसभा पहुंचे RJD विधायक, जानें- क्यूं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget