एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'वह राजनीति में अभी किशोर हैं, देश के अंदर जो अपनी भूमिका का दावा...', PK पर जेडीयू का पलटवार

Lok Sabha Election 2024: सीएम नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम पर प्रशांत किशोर ने हमला बोला है. इस पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) लगातार सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमलावर हैं. वहीं, प्रशांत किशोर के आरोपों पर जेडीयू ने पलववार किया है. जेडीयू (JDU) के प्रवक्ता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने मंगलवार को कहा कि प्रशांत किशोर राजनीति में किशोर हैं. नवोदित खिलाड़ी हैं. नीतीश कुमार के राज में माफिया तंत्र बिहार में संभव नहीं है. सीएम माफिया का कानूनी कमर तोड़ते हैं, वह जेल में कराहता है. जो राजनीति के व्यावसायिक माफिया थे, जो देश के अंदर अपनी भूमिका का दावा करते थे, वो राह-राह भटक रहे हैं. अब लोग सच को जान चुके हैं कि राजनीति में ये अभी किशोर हैं.

विपक्षी दलों का असर दिखने लगा है- नीरज कुमार

नीरज कुमार ने कहा कि विश्वासघात की वजह से जरूर जेडीयू विधायकों की संख्या 45 हो गई है, लेकिन नीतीश कुमार का व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि अभी विपक्षी एकता के केंद्र बिंदु बने हुए हैं. प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं लेकिन 2024 में ऐसी हुकूमत को जिसने देश के संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना शुरू कर दिया, जो संघीय ढांचे को अपमान कर रहा है. क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने की कवायद कर रहा है. ऐसी स्थिति में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों का असर दिखने लगा है. कर्नाटक में भी भगवान हनुमान का गदा चलने लगा है. दिल्ली में मुख्यमंत्री विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं. इससे बीजेपी बेचैन होने लगी है. बीजेपी की बेचैनी का इलाज 2024 में विपक्षी दलों के गोलबंदी से होने जा रहा है.

प्रशांत किशोर ने सीएम पर साधा था निशाना

बता दें कि दूसरी प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और आरजेडी पर तंज करते हुए कहा था कि आज नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं इस पर ज्यादा बोलने का कोई मतलब नहीं है. आज से पांच साल पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे चंद्रबाबू नायडू. वो इसी भूमिका में थे जिस भूमिका में आज नीतीश कुमार आने का प्रयास कर रहे हैं. आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू उस समय बहुमत की सरकार चल रहे थे जबकि नीतीश कुमार तो 42 विधायक के साथ आज लंगड़ी सरकार चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Tweet: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना के कोर्ट में मानहानि का केस, PM मोदी को लेकर कही थी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget