एक्सप्लोरर

वोटर अधिकार यात्रा पर JDU का हमला, राहुल-तेजस्वी को ‘जननायक’ कहे जाने पर पूछा ये सवाल

नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव को ‘जननायक’ कहा गया है. समाजवादी आंदोलन के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर का इंडी गठबंधन अपमान कर रहा है, जबकि उन्हें भारत रत्न मिला है.

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को 14वें दिन आरा में पहुंची है, जहां महागठबंधन के तमाम नेताओं और कार्यकर्ता में काफी जोश देखा गया. इस यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सारण से लेकर आरा तक शामिल रहे. वहीं इस यात्रा और पीएम मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर जेडीयू प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी. 

अखिलेश यादव पर क्या बोले जेडीयू प्रवक्ता?

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होने पर कहा, "अखिलेश यादव, आप मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ के सुपुत्र हैं. और स्वयं को समाजवादी भी कहते हैं. हमारी उम्मीद है कि आप इंडिया गठबंधन के लिए वोट मांगिए, दौरे करिए, लेकिन राहुल गांधी को ‘जननायक’ कहा गया है, तेजस्वी यादव को ‘जननायक’ कहा गया है. समाजवादी आंदोलन के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर का इंडी गठबंधन अपमान कर रहा है, जबकि उन्हें भारत रत्न मिला है."

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा, "महत्वपूर्ण सवाल यह है कि महागठबंधन के घटक दलों ने ऐसे मामले पर कोई आलोचना भी नहीं की या कांग्रेस पार्टी ने उस व्यक्ति को निष्कासित नहीं किया. राजनीति में मतभेद चलते रहेंगे, लेकिन आपस में यदि भाषाई 'लंपटई' हो और कोई दल उसे बर्दाश्त करे तो यह निश्चित तौर पर लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है."

'देश की संवैधानिक व्यवस्था का अपमान'

वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के जरिए घुसपैठ को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा, "यदि महुआ मोइत्रा ने ऐसा कहा है, तो यह बेहद गंभीर मसला है. किसी को यह अधिकार नहीं है कि वह प्रधानमंत्री को गाली दे, उनकी मां को गाली दे या गृह मंत्री का सिर काटने जैसी बातें कहे. ऐसे बयान देना देश की संवैधानिक व्यवस्था का अपमान है, लेकिन जनता महात्मा गांधी के सद्भाव और अहिंसा में विश्वास करती है. भाषाई हिंसा से वोटों का ध्रुवीकरण नहीं होता है."

ये भी पढ़ें : 'NDA कर रहा महिलाओं के लिए काम, महागठबंधन अपमान', पटना में पोस्टर के जरिए BJP का वार

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget