एक्सप्लोरर

JDU अध्यक्ष ललन सिंह का BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय पर पलटवार, कहा- 'वो बहुत हल्के आदमी हैं'

Bihar News: बिहार की नई सरकार को लेकर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के अजीबोगरीब बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने पलटवार किया है.

Lalan Singh on Kailash Vijayvargiya Statement: बिहार की महागठबंधन सरकार के बनने के बाद बीजेपी लगातार हमलावर है. बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया था. अब बीजेपी नेता के इस बयान पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पलटवार किया है. 

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कैलाश  विजयवर्गीय बहुत हल्के आदमी हैं. वह बंगाल में बीजेपी के प्रभारी थे और वहां बीजेपी हार गई थी. इसके साथ ही ललन सिंह ने कहा कि अब 2024 लोकसभा और 2025 बिहार विधानसभा में प्रभारी बनकर आएं पता चल जाएगा. कैलाश  विजयवर्गीय पर टिप्पणी करना मैं ठीक नहीं  मानता हूं.

तेज प्रताप के साथ उनके जीजा के बाद तेजस्वी और संजय यादव की तस्वीर आई, सुशील कुमार मोदी ने नीतीश से पूछा सवाल

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय करीब 21 दिन बाद अमेरिका से लौटे हैं. इसी बीच गुरुवार को उन्होंने बिहार की नई सरकार बनने को लेकर इंदौर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं विदेश में था जिस दिन बिहार की सरकार बदली तो एक ने बोला कि ये तो हमारे यहां होता है कि लड़कियां बॉयफ्रेंड कभी भी बदल लेती हैं. बिहार के मुख्यमंत्री की भी ये ही स्थिति है. कब किससे हाथ मिला लें कब किसका हाथ छोड़ दें.

इसके साथ ही इस बयान पर महिला प्रकोष्ठ आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा-  "जैसे लड़कियाँ बॉयफ्रेंड तुरंत बदल लेती हैं वैसे नीतीश जी कब किससे हाथ मिला ले कोई पता नहीं है":-  बेशर्म भाजपाई.  स्मृति ईरानी जी को इसमें महिलाओं का अपमान या चरित्र हनन तो नज़र आया नहीं होगा! आएगा कैसे जब "50 करोड़ की गर्लफ्रैंड" बयान वाले को खुशी-खुशी अपना नेता माने हुई हैं!"

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान को लेकर विपक्षी पार्टी निशाना साधे हुए हैं. एमपी कांग्रेस ने इस बयान को लेकर ट्वीट कर लिखा, "बीजेपी महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों को कभी भी बॉयफ्रेंड बदलने वाला बताया है. यह एक विकृत नेता की ओछी और गिरी हुई सोच का प्रमाण है."

Bihar News: सुपौल में SSB के जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, तेलंगाना का रहने वाला था, 8 महीने पहले हुई थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget