एक्सप्लोरर

JDU Poster War: I.N.D.I.A गठबंधन से नीतीश कुमार बनें PM उम्मीदवार? 'मिशन 2024' के नाम पटना में लगा पोस्टर

Bihar Politics: प्रदेश कार्यालय के गेट पर आंध्र प्रदेश के जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत नारायण मंडल द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है. इसमें नीतीश कुमार की बोल्ड तस्वीर लगाई गई है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपने सभी मंत्री, विधायक, विधान पार्षद एवं सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक करते रहे हैं. दो दिन पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में अपने सभी प्रकोष्ठ के नेता, कार्यकर्ता, मंत्री और विधायक के साथ बैठक की थी. अब जेडीयू के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देखना चाहते हैं. प्रदेश कार्यालय के गेट पर आंध्र प्रदेश के जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत नारायण मंडल द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है. इसकों 'मिशन 2024' का नाम दिया गया है.

इस पोस्टर में जेडीयू नेता के अलावा किसी भी दूसरे दल के नेताओं को जगह नहीं दी गई है. पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा मदन सहनी, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, संजय झा, संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की तस्वीर लगाई गई है. पोस्टर में संसद भवन की तस्वीर भी है. संसद भवन के आगे हाथों में जेडीयू का झंडा लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई गई है. नीतीश कुमार की बोल्ड तस्वीर लगाई गई है.

पोस्टर में लिखा गया- 'चक दे इंडिया'

इस पोस्टर में बड़ी बात यह है कि 'मिशन 2024' के साथ बोल्ड अक्षर में अंग्रेजी में 'चक दे इंडिया' लिखा गया है. इस नाम से पहले भी जेडीयू कार्यालय में पोस्टर लगाया गया था जिस पर ललन सिंह काफी गुस्सा हुए थे. एक घंटे के अंदर ही ललन सिंह के आदेश पर उस पोस्टर को उतरवा दिया गया था. अब कुछ दिन बाद फिर 'चक दे इंडिया' के नाम का पोस्टर लग गया है.

पोस्टर लगाए जाने के बाद मंगलवार (27 सितंबर) को जेडीयू के कई कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर के आगे खड़े होकर मांग कर रहे थे कि नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाया जाए. हम लोग चाहते हैं वह पीएम बनें. देश में सबसे योग्य वही हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: RSS ने बताया कैसे लोकसभा चुनाव में होगी देश में BJP की जीत, दो शब्दों में छुपा पूरा फॉर्मूला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget