एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'लालू यादव को कौन चला रहा है?', सीएम नीतीश पर तेजस्वी यादव के हमले से जेडीयू तिलमिलाई

JDU Reaction: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि अधिकारी उन्हें नियंत्रित कर रहे हैं. इस आरोप पर जेडीयू ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी.

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीएम नीतीश को अधिकारी कंट्रोल कर रहे हैं. अधिकारी उन्हें बोलने नहीं दे रहे हैं. नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव के किए गए पोस्ट पर अब आरजेडी और जेडीयू आमने-सामने आ गई है. जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू यादव को कौन चला रहा है? तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव को जीतन राम मांझी के ऊपर अपशब्द कहने के लिए किसने कहा था. तेजस्वी यादव को किसने कहा था मांझी जी पर इस तरीके के बयान देने के लिए?

नीरज कुमार ने की सीएम नीतीश की तारीफ

नीरज कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का काम बोलता है. इस देश में कोई माई का लाल पैदा नहीं लिया जो नीतीश कुमार को डिक्टेट कर सके. नीतीश कुमार के काम करने की जो शैली है वह सब का सम्मान करते हैं. नीतीश कुमार की जुबान नहीं, काम बोलता है. पार्टी के राज्य कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने 45 मिनट तक सभी को संबोधन किया. नीतीश कुमार जो काम करते हैं उसका फला फल आने के बाद बोलते हैं.

'जेडीयू के अंदर मचा हुआ है घमासान'

वहीं, आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं. कुछ लोग नीतीश कुमार को चला रहे हैं. यह जगजाहिर है, लोग जानना चाहते हैं कि आखिर नीतीश कुमार को क्या हो गया है. क्यों कुछ अधिकारी और पदाधिकारी के रिमोट पर काम हो रहा है. जेडीयू के लोग भी जानते हैं और यही कारण है कि पार्टी के अंदर नाराजगी है. रोज खबर आ रही है कि जेडीयू के अंदर घमासान मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: सीएम नीतीश के विकास को केंद्र ने माना, नीरज कुमार बोले- मुख्यमंत्री के कुशल नीति का है परिणाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget