एक्सप्लोरर

Rajiv Ranjan: दिल्ली चुनाव पर JDU का आया रिएक्शन, आप-कांग्रेस का बताया क्या होगा नतीजा?

Rajiv Ranjan: राजीव रंजन ने कहा कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ लड़े और यह सिलसिला जारी रहा. हरियाणा के विधानसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली में भी ये अलग ही हैं.

Rajiv Ranjan Statement: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. इस चुनाव को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत की. 

उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के भविष्य पर चर्चा करते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक बनने के साथ ही बिखर गया था. देश में तीन राज्यों के चुनाव हुए. मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी की नाराजगी नजर आई. इसके बाद लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने देखा कि केरल में कांग्रेस और लेफ्ट अलग-अलग लड़ी. बंगाल में लेफ्ट, टीएमसी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े थे.

राजीव रंजन ने कहा कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ लड़े और यह सिलसिला जारी रहा. हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा. लोकसभा के चुनाव में ये दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर साथ में चुनाव लड़े. उन्होंने कहा कि कागज पर यह एक ऐसी उकेरी हुई तस्वीर है, जिसका कोई अस्तित्व नहीं है. मैं समझता हूं कि दिल्ली के चुनाव में ‘आप’ का बुरा हाल होने वाला है और कांग्रेस साफ होने वाली है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के आगे आप-कांग्रेस की असफलता के बीच काफी गहरा अंतर है. 

बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने पर क्या बोले राजीव?

दिल्ली के विधानसभा चुनाव 2015-2020 में जेडीयू ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. क्या जेडीयू 2025 का चुनाव लड़ेगी. जब इस पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है. आगे का निर्णय शीर्ष नेतृत्व लेगा. अभी इससे ज्यादा इस विषय पर कुछ नहीं कह सकते हैं. उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. कांग्रेस ने भी अपने उम्‍मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है. हालांकि बीजेपी की ओर से चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'बिहार में उनसे बेहतर कोई...', BJP के बाद HAM के मंत्री ने पढ़े CM नीतीश के कसीदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget