एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तीन राज्यों में BJP की जीत के बाद JDU में बगावती तेवर दिखने शुरू, MP सुनील कुमार पिंटू हुए PM मोदी के मुरीद

JDU MP Sunil Kumar Pintu Statement: पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद बिहार की राजनीति भी कुछ बदली-बदली सी लग रही है. जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू अब पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं.

पटना: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में बीजेपी के स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद बिहार बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. इस चुनाव परिणाम का 'साइड इफेक्ट' भी दिखने लगा है. चुनाव परिणाम आने के बाद जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं. पिंटू ने सोमवार को कहा कि जिन चार राज्यों के चुनाव परिणाम आए, उसमें तीन राज्यों में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जो नारा दिया था 'मोदी है तो मुमकिन है', 'मोदी है तो गारंटी है' उस पर जनता ने मुहर लगाई है.

जेडीयू ने मांगा इस्तीफा

सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि  चुनाव के नतीजे ने यह बता दिया है कि मोदी पर जनता को भरोसा है, तभी तीन राज्यों में बीजेपी को बहुमत मिला और इससे यह साबित होता है कि जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है. जेडीयू सांसद के इस बयान के बाद पार्टी में घमासान शुरू हो गया. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने पिंटू से इस्तीफा की मांग कर दी. नीरज ने कहा कि अगर सांसद को 'मोदी है तो मुमकिन' लग रहा है तो इस्तीफा दीजिए और बाहर आ जाइए. सांसद ने जेडीयू के नाम पर वोट लिया था, इसलिए अब समय कम ही बचा है, इस्तीफा दीजिए.

'इंडिया' गठबंधन में संवादहीनता है- सुनील कुमार पिंटू 

जेडीयू सांसद ने कहा कि कांग्रेस जिन सहयोगियों के समर्थन से वह राज्यों में खड़ी है, उन्हें नजरअंदाज कर रही है. बिहार में जेडीयू और आरजेडी, उत्तर प्रदेश में सपा और झारखंड में हेमंत सोरेन सभी को कांग्रेस नजरअंदाज कर रही थी और ये नतीजे उसी के कारण हैं. कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को आगे रखें, तभी 2024 में 'इंडिया' का भविष्य होगा. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन में संवादहीनता है. बड़े नेताओं से सलाह नहीं ली जा रही है.

ये भी पढे़ं: BJP Reaction: हार को लेकर विपक्षी दलों के आरोप पर सुशील मोदी का तंज, कहा- ईवीएम सहित हर चीज पर सवाल उठाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
Embed widget