एक्सप्लोरर

Sunil Singh Row: सुनील सिंह की सदस्यता जाने पर जेडीयू MLC संजय सिंह की दो टूक- 'उनके साथ ऐसा होता ही'

JDU Reaction: सुनील सिंह मामले को लेकर बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. वहीं, इस प्रकरण पर जेडीयू के एमएलसी संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया देते हुए बड़ी बात कह दी.

Sunil Singh Row: आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता जाने के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. वहीं, इस पर शुक्रवार को जेडीयू ने पलटवार किया है. जेडीयू के एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि सरकार के ऊपर आरोप लगाना कहीं से ठीक नहीं है. सदन के अंदर जिस तरीके का अचार और व्यवहार सुनील सिंह का था उनके साथ ऐसा होता ही. आज भी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फेसबुक पर अनाप-शनाप लिखे हैं.

'आचार समिति में हुई थी शिकायत'

संजय सिंह ने कहा कि विधान परिषद की जो नियमावली है उसके तहत आचार समिति है. आचार समिति में सुनील सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी. कई बैठकें भी हुई जिसमें विपक्ष के साथी ही भी थे. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सुनील सिंह दोषी हैं. मैं सदन में बोलता लेकिन महिलाओं के बारे में वह टिप्पणी थी.

आगे जेडीयू एमएलसी ने कहा कि आरजेडी के ही एमएलसी रामबली चंद्रवंशी थे उनकी सदस्यता गई उस समय आरजेडी के लोगों ने कुछ नहीं कहा. उनकी भी सदस्यता जाने का कारण आचार समिति ही था. वहीं, सुनील सिंह ने नीतीश को प्रतिशोधी बताया है. इस पर संजय सिंह ने कहा बिहार की 14 करोड़ जनता नीतीश कुमार के साथ है. आरजेडी ने बिहार में जो किया है वह हर कोई जानता है.

क्या है मामला?

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई. सुनील कुमार सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल करने के मामले में की गई है. यह फैसला विधान परिषद की आचार समिति की रिपोर्ट के बाद लिया गया है. आरजेडी एमएलसी पर आरोप है कि उन्होंने सदन में असंसदीय और अमर्यादित व्यवहार किया. विधान परिषद की आचार समिति की रिपोर्ट आने के बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द करने के आदेश दिए.

ये भी पढ़ें: MLC की सदस्यता जाने पर सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री हाउस वाली छेड़ी बात, CM नीतीश को किया कटघरे में खड़ा

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget