एक्सप्लोरर

MLC की सदस्यता जाने पर सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री हाउस वाली छेड़ी बात, CM नीतीश को किया कटघरे में खड़ा

Sunil Singh Row: आरजेडी नेता सुनील सिंह को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है. वहीं, एमएलसी की सदस्यता के मुद्दे पर बात करते हुए सुनील सिंह ने सीएम नीतीश पर बड़ा आरोप लगाया है.

Sunil Singh: बिहार की सियासत में अभी एक नाम की काफी चर्चा हो रही है. विधान परिषद की सदस्यता रद्द होने के बाद सुनील सिंह को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. वहीं, इस बीच सुनील सिंह ने एबीपी न्यूज़ से शुक्रवार को खास बातचीत की. इस बाचचीत में उन्होंने सीएम नीतीश पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि आज तक किसी ने ऐसा मामला नहीं देखा जहां आचार समिति में फर्जी तरीके से किसी सदस्य की सदस्यता ले ली जाए. मुझे अपना पक्ष रखने तक का मौका नहीं दिया गया. यह पूरी पठकथा 19 अप्रैल 2024 को सीएम आवास में रची गई.

सवालों के घेरे में देवेश चंद्र ठाकुर

सुनील सिंह ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार के आदेश पर नियम के विरुद्ध जाकर मेरी सदस्यता ले ली गई है. नीतीश कुमार ने साफ कहा कि यह आदमी रोजगार, किसान और गरीब की आवाज उठाता है. बड़ा आरोप लगाते हुए सुनील सिंह ने कहा है कि तत्कालीन सभापति रहे देवेश चंद्र ठाकुर को लोकसभा के टिकट का लालच देकर मेरे ऊपर कार्रवाई कराई गई है. 

आगे उन्होंने कहा कि सदन में राबड़ी देवी ने कहा था इस मामले पर चर्चा होनी चाहिए सभापति ने आश्वासन दिया था कि चर्चा होगी, लेकिन आनन-फानन में इसे हां-ना के साथ समाप्त कर दिया गया जिस तरीके से मेरी सदस्यता गई मुझे बोलने का मौका नहीं दिया. यह लोकतंत्र की हत्या है.

सीएम नीतीश पर बड़ा आरोप

पूर्व एमएलसी ने कहा कि नीतीश कुमार पर कार्रवाई होनी चाहिए थी. उन्होंने मुझे बर्बाद करने की धमकी दी. एक बार नहीं कई बार दी थी. उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है. दोनों सदनों में नीतीश कुमार का जो बयान था उसे पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? दलित महिला विधायक पर जिस तरीके का शब्द उन्होंने प्रयोग किया उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? 

बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सभापति ने नीतीश कुमार के दबाव में यह कार्रवाई की है. मैंने आचार समिति के अध्यक्ष और सभापति को पत्र दिया, लेकिन मेरा पत्र स्वीकार नहीं किया गया. मैंने पोस्ट के माध्यम से भी लेटर भेजा उसे लेटर को भी लौटा दिया गया.

ये भी पढे़ं: Bihar News:RJD एमएलसी सुनील सिंह की बिहार विधान परिषद से सदस्यता खत्म, सीएम नीतीश कुमार से जुड़ा है मामला

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget