एक्सप्लोरर

Seat Sharing: सीट शेयरिंग पर JDU MLC खालिद अनवर का कांग्रेस पर हमला, कहा- बदकिस्मती है कि...'

JDU MLC Khalid Anwar News: जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि कांग्रेस कभी इलेक्शन तो कभी अन्य चीजों में व्यस्त रही. इसके कारण सीट शेयरिंग में देरी हुई.

पटना: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार को हटाने के लिए इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) में शामिल दलों ने तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर कुछ भी तय नहीं हुआ है. 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति बन रही है. लगातार इंडिया गठबंधन के नेता बैठक भी कर रहे हैं पर सीट शेयरिंग में हो रही देरी को लेकर अब सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू सीधे तौर पर कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने लगी है. जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर (JDU MLC Khalid Anwar) ने कांग्रेस (Congress) पर बड़ा हमला किया है. मंगलवार (16 जनवरी) को दिए बयान में उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं.

खालिद अनवर ने कहा कि कांग्रेस कभी इलेक्शन तो कभी अन्य चीजों में व्यस्त रही जिसके कारण सीट शेयरिंग में देरी हुई. सीट शेयरिंग का मामला अभी तक फंसा हुआ है. बदकिस्मती है कि जिस पार्टी की लीडरशिप में आगे बढ़ना चाह रहे थे उस पार्टी की रफ्तार वह नहीं जो हमलोग चाह रहे. कांग्रेस में पार्टी का सिस्टम ज्यादा है. उसमें कई ग्रुप हैं. जिस उदार दिल से काम होना चाहिए था वह नहीं हुआ.

'कांग्रेस सीट गिनने में लगी है...'

खालिद अनवर ने आगे कहा कि हम देश में सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं और कांग्रेस सीटें गिनने में लगी है. 17 सीट तो हमारी है ही. यह हमें मिलनी ही चाहिए. बाकी सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस को जल्द बात करनी चाहिए. नीतीश कुमार ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए विपक्षी एकता नहीं की थी. देश के 130 करोड़ लोगों के लिए किया है. हम अपने उसूलों से समझौता नहीं कर सकते. बाकी पार्टियों को तय करना है. उन्हें हमारे साथ रहना है या नहीं.

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इससे पहले यह बात कह चुके हैं कि कांग्रेस का ध्यान लोकसभा चुनाव पर नहीं है. सीएम ने यह बयान तब दिया था जब कुछ महीने पहले ही पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव हुआ था. अब एक बार फिर नीतीश कुमार की पार्टी के नेता ने कुछ वैसा ही बयान दिया है.

यह भी पढ़ें- Election 2024: उलझा पेंच सुलझा... महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा? RJD के नेताओं ने ही संकेत दिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget