एक्सप्लोरर

'आप दामाद बने हैं क्या', नीतीश के विधायक गोपाल मंडल की फिर फिसली जुबान, बाद में मांगी माफी

Gopal Mandal: JDU MLA गोपाल मंडल ने एक बार फिर अपने विवादित बयान से सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने पत्रकारों द्वारा सवाल पूछने पर उन्हें ‘दामाद’ कह दिया. विवाद बढ़ते ही उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांग ली

Gopal Mandal to Media: बिहार की राजनीति में अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने पत्रकारों को 'दामाद' कहकर संबोधित कर दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया. हालांकि, विवाद बढ़ता देख उन्होंने तुरंत माफी भी मांग ली.

पत्रकारों से उलझे गोपाल मंडल
यह पूरा मामला 4 अप्रैल को पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय में हुआ, जहां गोपालपुर विधानसभा से विधायक गोपाल मंडल पहुंचे थे. वहां मौजूद पत्रकारों ने जब उनसे सवाल पूछे तो वह अचानक भड़क गए. सवालों से असहज होकर उन्होंने पत्रकारों से कह दिया, "आप दामाद बने हैं क्या?" इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद पत्रकारों ने आपत्ति जताई और कहा कि वे मर्यादा में रहकर बात करें.

स्थिति बिगड़ते देख जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय गांधी तथा पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को बीच-बचाव करना पड़ा. किसी तरह मामला शांत कराया गया.

विवाद बढ़ते ही मांगी माफी
पत्रकारों की नाराजगी बढ़ती देख गोपाल मंडल ने तुरंत हाथ जोड़ते हुए माफी मांगी और कहा, "आप लोग गुस्सा मत होइए, हम आपके बड़े भाई हैं." इसके बाद उन्होंने वक्फ संशोधन बिल पर बात करते हुए कहा कि यह मुस्लिमों के हित में लाया गया है और इससे कोई अल्पसंख्यक नाराज नहीं है.

जब उनसे जेडीयू के अल्पसंख्यक नेताओं की नाराजगी पर सवाल किया गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा, "नीतीश जी सबको समझा लेंगे, सब कंट्रोल में हैं. 2025 के चुनाव में कोई नुकसान नहीं होगा, सभी विधायक अपनी तैयारी करें."

आरजेडी को दी तीखी प्रतिक्रिया
अपने बयान में गोपाल मंडल ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "आरजेडी हमें गिरगिट कह रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि नीतीश कुमार अपनी कुर्सी पर स्थिर रहते हैं, इधर-उधर तो अन्य दलों के नेता होते हैं." उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार स्वाभिमानी नेता हैं और उनके जैसा कोई मुख्यमंत्री आगे नहीं बनने वाला.

नीतीश के बेटे निशांत पर भी बोले
बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर भी टिप्पणी की. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "फिल्मों में हीरो को धीरे-धीरे दिखाया जाता है—पहले जूता, फिर पजामा, फिर घड़ी और अंत में चेहरा. इसी तरह निशांत जी भी धीरे-धीरे राजनीति में आएंगे, एकदम से नहीं."

विवादों से पुराना नाता
गौरतलब है कि गोपाल मंडल पहले भी कई विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर चुके हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके इस ताजा विवाद का जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति पर क्या असर पड़ता है.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर RJD का तंज, बोली- गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही
अनंत सिंह के निष्कासन पर RJD का तंज, बोली- गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही
मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर CM सम्राट की दो टूक, 'तुरंत…'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर CM सम्राट की दो टूक, 'तुरंत…'
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget