एक्सप्लोरर

'मैडम! पार्टी के खिलाफ हैं कि साथ...', सवाल सुनकर JDU विधायक बीमा भारती ने किसे इतना सुना दिया?

JDU MLA Bima Bharti: बीमा भारती ने कहा कि मेरा बेटा मासूम है उसे जेल भेजा गया है. मेरे पति को जेल भेजा गया है. मेरे भतीजे को जेल भेजा गया है. हम पूछना चाहते हैं कि क्या साबित करना चाहते हैं?

पटना: जेडीयू विधायक बीमा भारती (JDU MLA Bima Bharti) और दिलीप राय (Dilip Rai) को लेकर पार्टी के विधायक सुधांशु शेखर ने पटना के कोतवाली थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. हालांकि फ्लोर टेस्ट के दिन लेट से ही सही लेकिन बीमा भारती विधानसभा पहुंच गई थीं. हालांकि उनके पति और बेटे को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है. अपने बेटे और पति की हुई गिरफ्तारी से बीमा भारती आक्रोश में हैं. मंगलवार (13 फरवरी) को पत्रकारों के कुछ सवाल के जवाब में उन्होंने जमकर भड़ास निकाली. कहा कि सरकार में हैं यही तो दुख की बात है.

इस सवाल पर कि आपकी पार्टी के विधायक ने मिसिंग शिकायत की थी, क्या कहिएगा? इस पर बीमा भारती ने जवाब देते हुए कहा कि वो ज्यादा शुभचिंतक बन गए थे, इसलिए तो अपने विधायकों पर से विश्वास उठ गया है. मेरा बेटा मासूम है उसे जेल भेजा गया है. मेरे पति को जेल भेजा गया है. मेरे भतीजे को जेल भेजा गया है. दो दिन तक थाने में बैठाकर रखा गया. पुलिस ने कहा कि ऊपर से दबाव है इसको जेल भेजिए. हम पूछना चाहते हैं कि क्या साबित करना चाहते हैं?

'विधायक को प्रताड़ित किया जा रहा है'

जब उनसे पूछा गया कि आपकी सरकार है तो उन्होंने कहा कि सरकार में हैं यही तो दुख की बात है. विधायक को प्रताड़ित किया जा रहा है. मेरे बच्चे को जेल भेजा जा रहा है. मेरे पति को जेल भेजा जा रहा है इससे ज्यादा सरकार में और क्या जुल्म हो सकता है? बीमा भारती ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करूंगी कि मेरे बच्चे ने क्या गुनाह किया था? मेरा बेटा क्या आतंकवादी था? मेरे कार्यकर्ता क्या आतंकवादी थे जो जेल भेजा गया है?

अंत में इस सवाल पर कि मैडम क्या आप पार्टी के साथ हैं? इस पर कहा कि पार्टी के साथ हूं, लेकिन पार्टी के नेता को जेडीयू के विधायक पर से भरोसा उठ गया है इसलिए तो प्रताड़ित किया जा रहा है. नीतीश कुमार को तो पार्टी विधायक पर भरोसा नहीं था इसलिए तो हमारे बेटे को जेल किया गया है, लेकिन हमको नीतीश कुमार पर भरोसा है. हम पार्टी में हैं और रहेंगे.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा के लिए BJP से भीम सिंह, धर्मशीला गुप्ता, JDU से संजय झा, कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद ने किया नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget