एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरा में जेडीयू की मीटिंग में कार्यकर्ता भड़के, अशोक चौधरी बोले- 'जब आप एक दो लोगों...'

JDU Meeting: बिहार के आरा में जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर बोलने को लेकर हंगामा हुआ. युवा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और मंत्री अशोक चौधरी के बॉडीगार्ड से धक्का-मुक्की हुई.

Bihar Politics: बिहार के आरा में जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच से बोलने को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ. आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में चल रहे जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, सुमित कुमार सिंह, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत जेडीयू के कई बड़े नेता में मौजूद रहे. इन नेताओं के सामने ही हंगामा ने हंगामा शुरू कर दिया.

वहीं, इस हंगामा पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हर लोग अपनी अपनी बात कहना चाहते हैं. जब आप एक दो लोगों को चुनिएगा तो समस्या होगी इसीलिए हमने सभी लोगों को बुलवाया और बहुत शांतिप्रिय तरीके से मीटिंग हुई.

मामले पर युवा नेताओं ने क्या कहा?

युवा के पूर्व प्रदेश महासचिव विष्णु मिश्रा ने बताया कि पार्टी के अंदरूनी कलह के कारण युवा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी दिखाई है. मंत्री अशोक चौधरी के बॉडीगार्ड ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की की. मंत्री के बॉडीगार्ड ने युवा कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं को मंच से उतारने प्रयास किया. जिसका युवा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. वहीं, मंच पर बैठे मंत्री अशोक चौधरी हंगामा देखते रहे. इस दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बिहार विधान परिषद के सदस्य भगवान कुशवाहा ने मोर्चा संभाला और हंगामे को शांत कराने का प्रयास किया.

हजारों की संख्या में पहुंचे थे कार्यकर्ता

वहीं, इस कार्यक्रम में पूरे जिले भर से हजारों की संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता पहुंचे थे. इस दौरान मंत्री और सांसद समेत बड़े नेताओं के सामने ही भोजपुर जेडीयू का अंतर्कलह सामने पर आ गया और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. मंच पर बैठे नेताओं के सामने ही कार्यकर्ताओं का हंगामा देख सभी दिग्गज कुछ देर तक अचंभित रहे. यह पूरा मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढे़ं: Sitamarhi News: दुस्साहस! शिवहर में शराब तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो को लगी गोली, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget