एक्सप्लोरर

Ratnesh Sada Audio: 'अशोक चौधरी का पुतला जलाओ', मंत्री रत्नेश सदा का कथित ऑडियो वायरल, बीजेपी ने ली चुटकी

Audio Viral: मंत्री रत्नेश सदा का ऑडियो वायरल होने पर बिहार की राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी जेडीयू में गुटबाजी होने की बात कर रही है. वहीं, एबीपी न्यूज़ वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

पटना: जेडीयू (JDU) में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि जेडीयू कोटे के दलित मंत्री रत्नेश सदा (Ratnesh Sada) का कथित एक ऑडियो वायरल (Audio Viral) हो रहा है, इसमें वह अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि मंत्री अशोक चौधरी का पुतला जलाओ. सभी जगह विरोध करवाओं. कुछ दिन पूर्व पटना के वेटनरी कॉलेज में भीम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी संख्या में दलित समाज के लोग उपस्थित हुए थे, लेकिन मुसहर समाज से आने वाले जेडीयू कोटे के मंत्री रत्नेश सदा जब भाषण दे रहे थे उसी दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने रत्नेश सदा को बैठने के लिए कहा और रत्नेश सदा को बैठना पड़ा था. बात वहां खत्म नहीं हुई. अब उस मामले में गुटबाजी भी देखी जा रही है. 

जेडीयू में सियासत गरमाई

दरअसल, जो ऑडियो वायरल हो रहा है उसमें मुंगेर जिला के केठिया प्रखंड निवासी श्रवण सदा अपना नाम पता बताते हुए बोल रहा है कि  'सर हमलोग को भारी तकलीफ हुई. आपको खींच करके बैठा दिया गया. इस पर रतनेश सदा ने कहा कि मंत्री अशोक चौधरी का पुतला जलाओ. सभी जगह विरोध करवाओ और विरोध में लिखो. इस पर समर्थक ने कहा कि सर हमें बहुत तकलीफ लगी. सर हम आगे रहते तो अशोक चौधरी पर ईंट-पत्थर फेंक देते.' इस मंत्री ने कहा कि हम जितना कहे हैं उतना करो और फोन कट जाता है. हालांकि एबीपी न्यूज़ वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

'दलित अब नीतीश कुमार के झांसे में आने वाले नहीं हैं'

रत्नेश सदा का ऑडियो वायरल होने पर बिहार की राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी जेडीयू में गुटबाजी होने की बात कर रही है.  बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा है कि जेडीयू के दो मंत्रियों के टकराव में सब कुछ दिख रहा है. ललन सिंह अशोक चौधरी को नीचा दिखाने के लिए दो मंत्रियों लड़वा कर अपना काम कर रहे हैं, लेकिन दलित अब नीतीश कुमार के झांसे में आने वाले नहीं हैं.

ऐसी बात है तो उसको पार्टी के अंदर रखा जाएगा- श्रवण कुमार 

हालांकि, जेडीयू कोटा के मंत्री श्रवण कुमार ने इस मामले पर सीधे तौर पर कहा कि हमने वह ऑडियो नहीं सुना है, लेकिन अगर ऐसी बात है तो उसको पार्टी के अंदर रखा जाएगा और जो बात सच्चाई होगी उस पर विचार किया जाएगा. हम लोग 2024 के चुनाव को देख रहे हैं. इन सब छोटी बातों पर विशेष ध्यान नहीं देने वाले हैं. श्रवण कुमार ने कहा कि हम लोग पर जो बीजेपी बोलती है. क्या बीजेपी में कम गुटबाजी हो रही है? उनके यहां बहुत ज्यादा गुटबाजी होती है.

ये भी पढ़ें: EZC Meeting 2023: सीएम नीतीश और गृह मंत्री अमित शाह होंगे आमने-सामने! इस मुलाकात को लेकर बिहार की सियासत गरमाई

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, चुनावी नतीजों की पार्टी करेगी समीक्षा
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, चुनावी नतीजों की पार्टी करेगी समीक्षा
पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget