एक्सप्लोरर

EZC Meeting 2023: सीएम नीतीश और गृह मंत्री अमित शाह होंगे आमने-सामने! इस मुलाकात को लेकर बिहार की सियासत गरमाई

Nitish Kumar Meet Amit Shah: आगामी 10 दिसंबर को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक पटना में होगी. इस बैठक में सभी चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर आमने-सामने हो सकते हैं और दोनों में मुलाकात के दौरान बात भी हो सकती है. दरअसल, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC 2023) की बैठक इस बार पटना में होनी है. इस बैठक के अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं जो बैठक में शामिल होंगे. पूर्वी केंद्रीय परिषद में चार राज्य हैं. इसमें बिहार, झारखंड ,पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल है. आगामी 10 दिसंबर को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC) की बैठक पटना में होगी. इस बैठक में सभी चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होते हैं, अगर मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए तो सरकार की प्रतिनिधि शामिल होते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार बैठक पटना में होगी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं.

नीति आयोग की बैठक में सीएम नीतीश शामिल नहीं हुए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 अगस्त 2022 को एनडीए से अलग हुए थे. इसके बाद से नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आमने-सामने कभी नहीं हुए हैं. दिल्ली में कई बार सरकारी बैठक हुई. नीति आयोग की बैठक में भी नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए, लेकिन 2 महीने पूर्व जी20 की बैठक की डिनर में नीतीश कुमार शामिल हुए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आमने-सामने हुए थे. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक पिछले वर्ष 2022 में कोलकाता में हुई थी तो बीमार रहने का हवाला देकर नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे और तेजस्वी यादव उस बैठक में पहुंचे हुए थे, लेकिन इस बार यह बैठक पटना में हो रही है और इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अध्यक्षता करेंगे.

पटना में हो सकती है बैठक 

ऐसे में कयास लग रहे हैं कि पटना में बैठक होने पर मुख्यमंत्री पहुंच सकते हैं. क्षेत्रीय परिषद का गठन 1956 में हुआ था. इसमें 5 जोन है. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में चार राज्यों में पांच बार इसकी बैठक पटना में हुई है. इसमें 1958, 1963, 1985 और 2015 में भी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक पटना में हुई थी. बता दें कि क्षेत्रीय परिषद का पदेन अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री होता है. प्रत्येक क्षेत्रीय परिषद में शामिल किए गए राज्यों के मुख्यमंत्री, रोटेशन से एक समय में एक वर्ष की अवधि के लिए उस अंचल के आंचलिक परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं. मुख्यमंत्री एवं प्रत्येक राज्य से राज्यपाल द्वारा नामित दो अन्य मंत्री और परिषद में शामिल किए गए संघ राज्य क्षेत्रों से दो सदस्य साथ ही प्रत्येक क्षेत्रीय परिषद के लिए योजना आयोग (अब नीति आयोग) द्वारा नामित एक मुख्य सचिव और जोन में शामिल प्रत्येक राज्य द्वारा नामित एक अन्य अधिकारी एवं विकास आयुक्त  शामिल होते हैं.

ये बैठक का है मुख्य उद्देश्य

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकीकरण को साकार करना, तीव्र राज्य के संचेतना, क्षेत्रवाद तथा केंद्र एवं राज्यों को विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करने तथा सहयोग करने के लिए सक्षम बनाना होता है. साथ ही विकास परियोजनाओं के सफल एवं तीव्र निष्पादन के लिए राज्यों के बीच सहयोग के वातावरण स्थापना करना होता है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: लालू प्रसाद यादव का बड़ा दावा, बोले- 'पांचों राज्यों में जीतेगा I.N.D.IA गठबंधन, पीएम मोदी का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget