एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi से CM नीतीश की मुलाकात के मायने पर JDU ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'राजनीति में महत्वपूर्ण...'

Nitish Kumar News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. वहीं, इस पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जी-20 सम्मेलन (G20 Summit 2023) में मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है. वहीं, इस पर एबीपी न्यूज़ से जेडीयू (JDU) के प्रवक्ता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने सोमवार को खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन बनने के बाद बीजेपी (BJP) और उसके कुनबे में परेशानी है. नीतीश कुमार प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति के निमंत्रण पर वहां पहुंचे थे. संयुक्त राष्ट्र ने नीतीश कुमार क्लाइमेट लीडर बताया है. नीतीश कुमार का अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ फोटो शेयर करना, और नालंदा विश्वविद्यालय जो कि नीतीश कुमार के बदौलत फिर से पुनर्जीवित किया गया, इस पर कयास लगाना कहीं से राजनीति में महत्वपूर्ण कारक नजर नहीं आ रहा है.

कोई राजनितिक निहितार्थ कुछ नहीं है- नीरज कुमार

कांग्रेस के नेता इस भोज में शामिल नहीं हुए? इस पर जेडीयू के प्रवक्ता ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों की इस संबंध में बैठक नहीं हुई थी. नीतीश कुमार तो मुख्यमंत्री के नाते इसमें शामिल हुए थे. वहीं, केंद्र के अन्य बैठक में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा कि जी-20 पूरी दुनिया में महत्व रखता है. इसकी राजनीतिक मायने का कोई मतलब नहीं है. इसका कोई राजनितिक निहितार्थ कुछ नहीं है. इससे पहले इंदिरा गांधी द्वारा आयोजित गुटनिरपेक्ष सम्मेलन में 161 देश शामिल हुए थे.

'कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता की कल्पना नहीं'

राहुल गांधी को लेकर लालू यादव के दूल्हा वाले बयान पर जेडीयू नेता ने कहा कि विपक्ष में नीतीश कुमार पहले नेता हैं जिन्होंने तीसरे मोर्चा की बात पर कहा था कि कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता की कल्पना नहीं की जा सकती है. वहीं, राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार मानने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी 'इंडिया' गठबंधन की घोषणा हुई है. पीएम उम्मीदवार की अभी कोई बात नहीं हुई है. 'इंडिया' गठबंधन जीतेगा. यह लक्ष्य तय किया गया है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: 'बिहार की राजनीति में भूचाल आने वाला है...', जीतन राम मांझी ने बताया क्यों G20 में पहुंचे नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget