एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'राजनीति नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है, स्वाभाविक है..', नीरज कुमार ने बता दिया 2025 का चुनाव किसके नेतृत्व में होगा

Neeraj Kumar: नीरज कुमार ने साफ कहा कि नीतीश कुमार के विकास के कारण ही बिहार एनडीए को लोकसभा में इतनी बड़ी जीत मिली है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी.

JDU Leader Neeraj Kumar On CM Nitish: जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार (29 जून) को दिल्ली पहुंचे जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने 2025 के चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है. साथ ही उन्होंने कहा, '2024 के चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनीति नीतीश कुमार जी के इर्द-गिर्द घूमती है'. 

'नीतीश के विकास के कारण एनडीए को मिली जीत'

नीरज कुमार ने साफ-साफ कहा कि नीतीश कुमार के काम और विकास के कारण ही बिहार एनडीए को लोकसभा 2024 में इतनी बड़ी जीत मिली है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए को बड़ी सफलता मिली है. केंद्र में जेडीयू की अहम भूमिका और राजनीति घटनाक्रम को देखते हुए तो तो स्वाभाविक रूप से 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के प्रति अभार प्रकट करना और उन्हें धन्यवाद देना है. उनके काम पर जनता ने मुहर लगाई है. 

आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले ही अश्विनी चौबे ने कहा था कि इस बार बिहार में एनडीए को बीजेपी के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए और बीजेपी के नेतृत्व में ही एनडीए की सरकार बननी चाहिए. उन्होंने ने ये भी कहा था कि हम नीतीश कुमार को साथ लेकर चल रहे थे, आज भी चल रहे हैं, आगे भी चलेंगे. उनके इस बयान के बाद जेडीयू ने काफी नराजगी जताई थी और आज एक बार फिर नीरज कुमार ने ये साफ कर दिया कि बिहार में एनडीए को जीत नीतीश कुमार के विकास के कारण मिली है. इसलिए 2025 में भी विधानसभा चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा. 

लोकसभा में जेडीयू को मिली बीजेपी के बराबर सीट 

बता दें कि लोकसभा चुनाव में जेडीयू को बिहार में बीजेपी के बराबर ही सीट मिली है, जिसके बाद से ही बीजेपी बैकफुट पर आती दिखी है. केंद्र सरकार के गठन में जेडीयू की अहम भूमिका रही है और अब जेडीयू के नेता किसी भी हाल में अपने कदम पीछे खीचने वाले नहीं हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू सीएम नीतीश के नेतृत्व के अलावा किसी और के नेतृत्व को स्वीकार ही नहीं करेगी. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: '...तो सीमांचल को अलग राज्य बनाने की मांग करेंगे', किशनगंज में पप्पू यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget