एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के 'मैच फिक्सिंग' वाले बयान पर बोले नीरज कुमार- चुनाव आयोग ने उन्हें बेनकाब...

Neeraj Kumar: जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, लेकिन शायद उन्हें इस जिम्मेदारी का महत्व नहीं पता. जब हारते हैं, तो कहते हैं कि नतीजों को प्रभावित किया गया.

Neeraj Kumar On Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 'लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट' था. उन्होंने दावा किया कि यह 'मैच फिक्सिंग' अब बिहार में भी दोहराई जाएगी और फिर उन जगहों पर भी ऐसा ही किया जाएगा, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी हार रही होगी. उनके इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है. एनडीए नेताओं का कहना है कि संवैधानिक संस्थानों पर इस तरह के बयान देना सही नहीं है. चुनाव आयोग ने भी राहुल गांधी के इन आरोपों का जवाब दिया है. वहीं जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि उन्होंने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. 

राहुल के चुनाव फिक्सिंग वाले बयान पर बवाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'चुनाव फिक्सिंग' वाले बयान पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, "राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, लेकिन शायद उन्हें इस जिम्मेदारी का महत्व नहीं पता. जब वे चुनाव जीतते हैं, तो ईवीएम ठीक है, लेकिन जब हारते हैं, तो कहते हैं कि नतीजों को प्रभावित किया गया. संवैधानिक संस्थाओं पर इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है. जिस तरह से उन्होंने बेबुनियाद आरोप लगाए और जिस तरह से चुनाव आयोग ने उन्हें राजनीतिक रूप से बेनकाब किया, अब उनके पास बचाव के लिए क्या बचा है?" 

बता दें कि चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि 'यह बहुत अजीब है कि पिछले साल 24 दिसंबर को आयोग के जरिए कांग्रेस को लिखे गए विस्तृत पत्र के बावजूद राहुल गांधी अपने निराधार संदेहों का जवाब मांगने के लिए बार-बार मीडिया से बात कर रहे हैं और पत्र लिख रहे हैं.'

चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने छह राष्ट्रीय दलों को अलग-अलग बातचीत के लिए आमंत्रित किया था और कांग्रेस को छोड़कर सभी ने चुनाव अधिकारियों से मुलाकात की. कांग्रेस ने 15 मई को चुनाव आयोग के जरिए प्रस्तावित बैठक को रद्द कर दिया था. अधिकारी ने कहा, 'यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी खुद चुनाव आयोग को पत्र लिखने और जवाब पाने से क्यों कतरा रहे हैं.' 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'वह मरे हुए व्यक्ति हैं...', राहुल गांधी के बिहार में 'चुनावी धांधली' की आशांका वाले बयान पर गरजे गिरिराज सिंह

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget