एक्सप्लोरर

JDU Statement: नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी पर ललन सिंह का बड़ा बयान, कहा- '....बीजेपी के नेताओं को कहे हैं'

Lalan Singh Statement: ललन सिंह ने 'इंडिया' गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि तीन सप्ताह के अंदर सभी राज्यों में सीटों का बंटवारा हो जाएगा. जॉइंट कैंपेन होगा.

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) आज (गुरुवार) दिल्ली से पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) की जो बैठक हुई वो काफी सफल बैठक थी जिसमें कई चीजें तय हुई. तीन सप्ताह के अंदर सभी राज्यों में सीटों का बंटवारा हो जाएगा. जॉइंट कैंपेन होगा. इसके अलावा मुद्दे तय होंगे जो भारतीय जनता पार्टी को बुरा लग रहा है. वहीं, नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी के नेताओं को कहे हैं क्या कि हम प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं.

पीएम पर जेडीयू का हमला

ललन सिंह ने कहा कि मैक्सिमम सीटों पर वन टू वन लड़ाई हो. आगे पीएम पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी को गारंटी देने के लिए कौन रोकता है अपनी ही पीठ थपथपाना हो तो उसको कौन रोक देगा. वहीं, उपराष्ट्रपति के ऊपर टिप्पणी किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इन सब बातों को छोड़िए. आरएसएस जातीय गणना का विरोध कर रही है और बीजेपी के सभी नेता जाति आधारित ट्वीट कर रहे हैं इन लोगों का यही काम बचा है.

'यही लोकतंत्र की उनकी परिभाषा है'

संसद में लगातार निलंबन होने पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र नहीं बचा है. विपक्ष के सांसदों की क्या मांग थी? विपक्ष के सांसदों की एक ही मांग की संसद में जो दो लोग घुस आए थे सुरक्षा में कहां चूक हुई? सुरक्षा में कौन सी गलती हुई? इस पर देश के गृह मंत्री सदन में बयान दें और उस पर चर्चा हो. आगे उन्होंने कहा कि देश का आईबी किसके नियंत्रण में है? गृह मंत्री संसद के सदस्य हैं. लोकतंत्र पर भारी भरोसा है. वे दिन भर लोकतंत्र का जाप करते रहते हैं. देश की सर्वोच्च संस्था संसद में बयान नहीं देंगे और अहमदाबाद में जाकर बयान देंगे. यही लोकतंत्र की उनकी परिभाषा है. सांसद अपनी मांग पर अडिग रहेंगे तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा.

सुनील कुमार पिंटू के बयान पर ललन सिंह की प्रतिक्रिया

वहीं, सुनील पिंटू के द्वारा लगातार पार्टी के खिलाफ बयान देने पर जेडीयू नेता ने कहा कि सुनील कुमार पिंटू अपने रास्ते पर हैं. बहुत पहले ही हमने पूछा था कि कब तक टिकिएगा तो कहा था कि 2024 तक टिकेंगे तो 2024 नजदीक आ रहा है पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं तो वह जाएंगे.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: ईडी के समन पर तेजस्वी का सीधा जवाब, कहा- यह सब तो चलता ही रहेगा, I.N.D.I.A को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget