एक्सप्लोरर

Bihar Politics: शिक्षा विभाग विवाद पर महागठबंधन में तकरार, अशोक चौधरी पर भड़के सुनील सिंह, कड़े लहजे में दे डाली धमकी

Bihar Education Department Dispute: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और आईएएस केके पाठक के बीच विवाद अब बढ़ते जा रहा है. वहीं, इस मामले को लेकर जेडीयू और आरजेडी आमने-सामने हो गई है.

पटना: बिहार में शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के बीच विवाद को लेकर अब महागठबंधन के बड़े नेताओं के बीच हुई तकरार शुरू हो गई है. बीते गुरुवार को आरजेडी के एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के मुंह बोले भाई सुनील सिंह ने शिक्षा मंत्री पर बयान दिया था कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. इस पर शुक्रवार को बिहार सरकार के जेडीयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी ने सुनील सिंह पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सुनील सिंह सिर्फ आरजेडी के लीडर हैं, उनके बयान का कोई अर्थ नहीं है. लालू यादव और राबड़ी देवी क्या बोले, यह महत्वपूर्ण है. हम सुनील सिंह जैसे नेताओं का नोटिस भी नहीं लेते हैं. वहीं, अशोक चौधरी के बयान पर सुनील सिंह ने शनिवार को धमकी दे डाला.

'अगर हम व्यक्तिगत रूप से आ जाएं तो आप भी समझ रहे हैं'

मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर सुनील सिंह काफी गुस्से में आ गए और अशोक चौधरी को धमकी भी दे डाला. उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि मंत्री जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरे के घरों में पत्थर नहीं मारा करते हैं अगर हम व्यक्तिगत रूप से आ जाएं तो आप भी समझ रहे हैं कि मैं कहां तक चला जाऊंगा. विनती करता हूं इसलिए कि व्यक्तिगत बयानबाजी से आप बचिए. उन्होंने कहा कि यह बयान में आरजेडी के नेता की ओर से नहीं बल्कि बिस्कोमान के चेयरमैन की हैसियत से बयान दे रहा हूं.

अशोक चौधरी पर साधा निशाना

सुनील कुमार सिंह ने जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि आप तो घाट घाट का पानी पीकर आए हैं. सभी दलों में गए हुए हैं. आपसे ज्यादा अनुभव तो किसी के पास नहीं है आप तो हर रोज दल बदलते हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धोखा देंगे और 2025 में आप महागठबंधन के साथ नहीं रहिएगा फिर आप दल बदल लीजिएगा.

अशोक चौधरी को सुनील सिंह ने जमकर सुनाया 

सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मंत्री अशोक चौधरी आप जंगलराज पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन लालू यादव नहीं होते तो आप जेल में होते. उन्होंने कहा जिस वक्त की आप बात कर रहे हैं उस वक्त तो आप आरजेडी में सक्रिय नेता थे और लालू यादव के बहुत करीबी थे. आपको याद होगा उन्हें 1995 में एक सहकारी नेता की हत्या हुई थी, उसमें आपका नाम डायरेक्ट था. पूरे बिहार के लोग जानते थे कि इस हत्या में आप शामिल हैं. लालू यादव अगर नहीं होते तो आपका अभी अता पता भी नहीं होता और आप जंगलराज की बात करते हैं. आपके मुंह से यह शब्द शोभा नहीं देता है. अशोक चौधरी ने विधानमंडल में राबड़ी देवी को अपमानित किया था.

'अपनी मृत्यु तक आरजेडी के साथ रहूंगा'

सुनील सिंह ने कहा कि मंत्री हम पर बीजेपी की भाषा बोलने का आरोप लगा रहे हैं. हमने तो अभी तक कन्नड़ भाषा, तमिल भाषा, पंजाबी भाषा, भोजपुरी भाषा का नाम सुना था. हमें तो नहीं मालूम है कि बिहार में बीजेपी की भाषा बोली जाती है, लेकिन उनको जरूर मालूम है. वह कुछ दिन पहले तक तो बीजेपी के साथ लोरी गुनगुना रहे थे अब हम पर आरोप लगा रहे हैं. मेरे बारे में जैसे पता करना है कर लें. मैं आज तक इधर-उधर नहीं हुआ हूं. 1995 से अभी 2023 तक कितना भी आंधी तूफान या कोई भी मुसीबत आया मैं लालू यादव के परिवार के साथ हमेशा रहा हूं और अपनी मृत्यु तक साथ रहूंगा. आपकी तरह इधर-उधर नहीं घूमता हूं. यह अनुभव आपको ही है. हमें लगता है कि पूरे बिहार में इस मामले में आप से ज्यादा अनुभवी कोई नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मैंने कभी गलत नहीं किया. नहीं तो जिस तरह से मेरे और मुख्यमंत्री के रिश्ते थे ,अगर मैं गलत करता तो मैं बेउर जेल में होता.

ये भी पढे़ं: Bihar: एक ओर सनकी अधिकारी और दूसरी ओर महासनकी', उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षा विभाग विवाद पर CM नीतीश को लताड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget