एक्सप्लोरर

JDU महासचिव बोले- 'नीतीश काल में हर कोई ले रहा चैन की सांस', RJD ने किया पलटवार

Bihar Politics: जदयू के महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि नीतीश कुमार धर्मनिरपेक्ष हैं, उनकी योजनाएं सभी के लिए हैं. उन्होंने राजद पर आरोप लगाया कि मुसलमानों से वोट लेकर उनके लिए कुछ नहीं किया.

Gulam Rasool Balyavi on Nitish Kumar: मुस्लिम बहुल सीमांचल के किशनगंज के अंजुमन इस्लामिया मैदान में जदयू द्वारा रविवार (1 दिसंबर) को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जदयू के महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान बलियावी ने कई बड़े बयान दिए. 

करीब 68 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले किशनगंज में जदयू के महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने सीएम नीतीश कुमार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि उनकी योजनाएं किसी विशेष धर्म के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'जन्म से सेक्यूलर' हैं.

'नीतीश काल में हर धर्म के लोग खुलकर लेते हैं सांस'
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी बोले ने कहा, "नीतीश कुमार मुस्लिमों के वोट के लिये सेक्युलर नहीं. वह 'बाय ब्लड और बाय बर्थ' (खून से और जन्म से) सेक्युलर हैं." बलियावी का कहना है कि नीतीश कुमार की सरकार चाहे किसी भी दल के साथ चली जाए, उनके शासन काल में गर धर्म और मजहब के लोग पूरे विश्वास के साथ खुली हवा में सांस ले रहे हैं. 

वहीं, गुलाम रसूल बलियावी ने कहा, "अगर मैं बलियावी भी खुद उत्तेजना फैलाऊंगा तो जेल के दरवाजे तैयार हैं. रमेश और सुरेश भी उत्तेजना फैलाएंगे तो उनके लिए भी जेल का दरवाजा तैयार है."

रसूल बलियावी ने लालू यादव पर साधा निशाना
इतना ही नहीं, राजद चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर भी जेडीयू महासचिव ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने मुसलमानों का वोट लिया, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया. बलियावी ने कहा, "आज युवा मोबाइल रखते हैं. 2005 से पहले (मतलब राजद शासनकाल में) इसको चार्ज करने के लिए बिजली नहीं रहती थी. जेनरेटर और बैटरी का सहारा लेना पड़ता था तब मोबाइल चार्ज होता था." 

वहीं, उन्होंने कहा, "साल 2005 से पहले आपकी सैलरी कितनी कम थी. तीन महीने की सैलरी के लिए लालू पटना में आप लोगों को पिटवाते थे. अगर वह दिन याद है तो 2025 में इंसाफ कर दीजिएगा. नीतीश कुमार ने आपकी सैलरी में 300 परसेंट की वृद्धि की. सातवां वेतन लागू कर आपके मकानों की तस्वीर बदल दी."

'हर धर्म के लिए हैं नीतीश कुमार की योजनाएं'
जदयू महासिचव ने आगे कहा, " नीतीश कुमार ने आपके बच्चों की हिम्मत बढ़ाई. सभी बच्चों को हाईस्कूल फर्स्ट डिवीजन पास करने पर 10,000 रुपया मिलता है. क्या इसमें ऐसा कहा गया है कि हिंदुओं के बच्चे को ही मिलेगा और मुस्लिमों के बच्चों को नहीं मिलेगा? क्या ऐसा हुआ कि साइकिल पोशाक योजना के तहत साइकिल सिर्फ हिंदुओं के बच्चों को मिलेगी? स्कॉलरशिप सिर्फ हिंदुओं के बच्चों को मिलेगा? मुसलमानों को CM नीतीश ने दो हाथ आगे बढ़ कर दिया. ये योजनाएं सबके लिए हैं."

गुलाम रसूल के बयान पर RJD का पलटवार
बलियावी के किशनगंज में दिया बयान पर अब बिहार की सियासत गरमा गई है. आरजेडी ने पलटवार करते हुए कहा है कि वोट के लिये जदयू के लोग नीतीश को सेक्युलर बता रहे हैं. जदयू महासचिव बलियावी से सवाल किया गया है कि उस वक्त आप कहां थे जब केंद्रीय मंत्री बिहार में आकर हिन्दू-मुसलमान की बात कर रहे थे? उस वक्त कहां होते हैं जब BJP के लोग 'बंटोगे तो कटोगे' की बात करते हैं? उस समय आप लोगों के मुंह से आवाज क्यों नहीं निकलती, मुख्यमंत्री क्यों नहीं कुछ बोलते?

'लालू यादव ने हर वर्ग के लिए किया काम'
आरजेडी प्रवक्ता ऋषि मिश्रा का कहना है कि पिछले आठ महीने का नीतीश कुमार का एक भी स्टेटमेंट है तो दिखा दीजिए. क्या BJP के ऐसे नेताओं के खिलाफ में नीतीश कुमार कभी कुछ बोले? उन्होंने कहा, "लालू प्रसाद यादव वह व्यक्ति हैं जिन्होंने समाज के हर वर्गों के लिए काम किया. वंचित लोगों को लालू ने आवाज दी. इसलिए वोट के लिए बलियावी आप लोग अपने बोल मत बदलिए. सच्चाई बोलिये."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget