एक्सप्लोरर

Tirhut Bypoll Result: JDU के साथ किसने किया षड्यंत्र? तिरहुत उपचुनाव में हार के बाद अभिषेक झा का बड़ा खुलासा

Tirhut Bypoll Result News: अभिषेक झा ने कहा कि हम चुनाव हारे हैं, हौसला नहीं. जेडीयू प्रत्याशी रहे अभिषेक ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पार्टी (जेडीयू) का आभार जताया है.

Tirhut Bypoll Result 2024: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव के जो नतीजे आए हैं उसको लेकर अब जेडीयू के प्रत्याशी रहे अभिषेक झा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. यहां से निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी की जीत हुई जबकि दूसरे नंबर पर जन सुराज के प्रत्याशी रहे. माना जा रहा था कि अभिषेक झा की जीत होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब उन्होंने गुरुवार (12 दिसंबर) को एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए हार के पीछे बड़ा खुलासा किया है.

अभिषेक झा ने एक्स पर लिखा, "क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही." इसके साथ ही अभिषेक झा ने आगे लिखा, "तिरहुत के सभी सम्मानित मतदाता मालिकों को मेरा प्रणाम. चुनाव के परिणाम, मतदाता मालिकों के आदेश को सलाम. जीते हुए प्रत्याशी को बहुत बधाई और शुभकामनाएं."

'जिन लोगों ने विश्वासघात किया उनका भी आभार'

अपने पोस्ट में अभिषेक जा ने षड्यंत्र और विश्वासघात का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा, "जिन लोगों ने षड्यंत्र किया, विश्वासघात किया उनका भी आभार क्योंकि इससे बहुत सीख मिली. गठबंधन के वैसे सभी नेताओं के प्रति विशेष आभार जिन्होंने पूरी चुनावी प्रक्रिया के समय कोई सहयोग नहीं किया, विरोध किया, फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा और नतीजे आने के बाद झूठे आरोप लगाकर आलोचना कर रहे हैं. इन सबसे मेरा मनोबल और संकल्प दृढ़ हुआ है."

उन्होंने कहा, "पूरे तिरहुत के साथियों से बहुत प्यार और सम्मान मिला जिसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगा. साथियों से एक ही बात कहना चाहता हूं. हम चुनाव हारे हैं, हौसला नहीं."

अभिषेक झा ने पार्टी का जताया आभार

अभिषेक झा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पार्टी (जेडीयू) का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, "अपने गठबंधन, पार्टी और नेता के प्रति विशेष आभार प्रकट करता हूं कि बिना किसी राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि के मुझ जैसे कार्यकर्ता को 32 वर्ष की उम्र में चुनाव लड़ने का मौका दिया. गठबंधन और पार्टी के उन नेताओं कार्यकर्ताओं के प्रति विशेष आभार जिन्होंने पूरी निष्ठा और लगन से मेरी मदद की. दल के अलावा जिन सामाजिक लोगों ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उनका साधुवाद."

यह भी पढ़ें- Atul Subhash: पत्नी निकिता सिंघानिया के आरोपों पर अतुल सुभाष के पिता की सफाई, बोले- 'मेरे बेटे ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget