एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सीएम हाउस में BJP के साथ JDU की बैठक खत्म, RJD को चुनाव में रोकने के लिए इस रणनीति पर काम करेगा NDA

CM House Meeting: बीजेपी के कई नेताओं की सीएम आवास में नीतीश कुमार के साथ बैठक हुई. बिहार चुनाव को सुशासन बनाम जंगलराज के मुद्दे पर ले जाने की तैयारी एनडीए की है.

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए बुधवार की दोपहर बीजेपी के कई नेता सीएम आवास पहुंचे. इन नेताओं में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया आदि मौजूद थे. इससे पहले पहले बीजेपी दफ्तर में बैठक हुई थी, उसके बाद ये लोग सीएम आवास पहुंचे थे.

सीएम हाउस में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक

सीएम आवास में सभी की मुलाकात नीतीश कुमार से हुई. नीतीश कुमार से मुलाकात करने के लिए बीजेपी कोटे के मंत्री मंगल पांडेय और फिर प्रेम कुमार भी सीएम आवास पहुंचे. सीएम आवास में बिहार जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार विजेंद्र यादव व अन्य मंत्री भी मौजूद थे. सीएम हाउस में बड़ी बैठक हुई है, लेकिन किसी भी नेता ने बाहर आकर मीडिया से बातचीत नहीं की. 

सूत्रों के मुताबिक बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है. 24 मार्च को PM मोदी बिहार आ रहे हैं. मधुबनी में रैली है. उसकी तैयारियों पर बातचीत हुई. चुनावी शंखनाद होगा. चुनाव प्रचार में आरजेडी के जंगलराज के मुद्दे को एवं एनडीए सरकार के सुशासन के मुद्दे को उठाया जाएगा, इस पर भी बातचीत हुई. आगामी बिहार चुनाव को सुशासन बनाम जंगलराज के मुद्दे पर ले जाने की तैयारी एनडीए की है.

वहीं महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई. महिला संवाद 18 अप्रैल से शुरू होगा. दो महीने तक यह कार्यक्रम चलेगा. संवाद में महिलाएं शामिल होंगी. इनमें लाखों की संख्या में जीविका दीदियां भी रहेंगी. महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया जाएगा. महिलाओं के लिए सरकार क्या काम कर रही है, यह बताया जाएगा. चुनावी साल में महिला वोटरों को साधने की कवायद है.

हालांकि इससे पहले जैसे ही अचानक बीजेपी के कई नेता सीएम आवास पहुंचे तो सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. महागठबंधन के एक सहयोगी दल की एनडीए में एंट्री हो सकती है इसकी चर्चा भी जोर पकड़ने लगी, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हुआ. 

पीएम मोदी के कार्यक्रम की है तैयारी

आपको बता दें कि 24 अप्रैल को पीएम मोदी का मधुबनी में कार्यक्रम है, जहां सीएम नीतीश भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. चुनाव को लेकर पीएम मोदी का यह दौरा खास है. एनडीए नेताओं की एकजुटता दिखनी भी जरूरी है. कोई गलत मैसेज ना जाए और विपक्ष को किसी मुद्दे को उठाने का मौका ना मिले इन तमाम कारणों और पीएम दौरे को सफल बनाने के लिए ये बैठक हुई है. ताकि एनडीए में सब कुछ ठीक है, ये मैसेज जनता के पास पहुंचे. 

ये भी पढ़ें: '25 से 30 फिर से नीतीश', जेडीयू ने पोस्टर लगाकर BJP और महागठबंधन को समझाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget