एक्सप्लोरर

'25 से 30 फिर से नीतीश', जेडीयू ने पोस्टर लगाकर BJP और महागठबंधन दोनों को समझाया

JDU Poster: जेडीयू ने पटना में पोस्टर लगाकर बीजेपी और महागठबंधन दोनों को जवाब दिया है. इस पोस्टर से समझाने की कोशिश की गई है कि नीतीश कुमार ही सीएम होंगे. नीतीश की कुर्सी पर नजर डालना बंद करो.

JDU Poster In Patna: बिहार की सत्ता पार्टी हो या विपक्षी पार्टी सभी अपनी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं. 2025 विधानसभा चुनाव से पहले दोनों ही गठबंधनों में चेहरे को लेकर सियासत जोरों पर है. आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में दोनों ही गठबंधनों के अंदर बड़े भाई और छोटे भाई की भूमिका को लेकर सियासी तकरार देखी जा रही है. विपक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साधते नजर आ रहा है, तो वहीं एनडीए तेजस्वी यादव पर. 


जेडीयू ने पार्टी दफ्तर के बाहर लगाए पोस्टर

बिहार के नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम विपक्षी दलों का कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद शिंदे के साथ जो हुआ वही नीतीश कुमार के साथ होगा. तेजस्वी यादव ने बीजेपी को तो चैलेंज तक कर दिया है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी ऐलान करे कि चुनाव परिणाम के बाद नीतीश कुमार ही सीएम होंगे. इस बीच बुधवार को तमाम चर्चाओं के बीच जेडीयू ने पार्टी दफ्तर के बाहर ऑफिशल पोस्टर लगाकर सभी सवालों को विराम देने की कोशिश की है. 

जेडीयू ने पार्टी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाकर बीजेपी और महागठबंधन दोनों को जवाब दिया है कि नीतीश कुमार ही सीएम होंगे. नीतीश की कुर्सी पर नजर डालना बंद करो. जेडीयू ने एक साथ तीन नए ऑफिशल पोस्टर लगाए हैं. मुख्य पोस्टर नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ 25 से 30 फिर से नीतीश का है, तो  दो अन्य नीतीश कुमार के विकास को लेकर लगाया गया है. जेडीयू के जरिए जारी किए गए इस पोस्टर ने स्पष्ट कर दिया है कि जेडीयू आश्वस्त है कि वह एनडीए में बड़े भाई की भूमिका में है और सिर्फ चुनाव ही नहीं बल्कि चुनाव परिणाम के बाद भी नीतीश ही सीएम होंगे. 

चुनाव के बाद नीतीश सीएम रहेंगे या नहीं?

बता दें कि बिहार में विस चुनान की चर्चा के साथ ही एनडीए के सीएम फेस को लेकर भी राजनीति काफी दिनों से चल रही है. सवाल ये है कि चुनाव के बाद नीतीश सीएम रहेंगे या नहीं? विपक्ष बार-बार ये कह रहा कि बीजेपी शिंदे वाला हाल करेगी. साथ ही बीजेपी के कई बयानों ने भी इस शंका को गहरा दिया है, हालांकि एनडीए में साफ हो गया है कि सीएम नीतीश कुमार ही रहेंगे, लेकिन विपक्ष इसे लेकर जेडीयू पर लगातार निशाने साध रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget