एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'लालू यादव की पार्टी 2005 से...', सीएम के करीबी संजय झा ने बताया RJD को मिली कैसी सजा

Sanjay Jha: संजय झा ने कहा कि लालू यादव के कुशासन को जनता भूली नहीं है. बिहार की जनता अब उन पुराने दिनों की यादों को ताजा नहीं करना चाहती है.

Patna News: जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा (Sanjay Jha) ने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बयान पर शुक्रवार को पलटवार किया. उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है. संजय झा ने मीडिया से कहा कि लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी 2005 से चुनाव हार रही है. वह 2005 में चुनाव हारे, 2010 में हारे. लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

'जनता ऐसे लोगों को सजा दे चुकी है'

संजय झा ने कहा, जनता ऐसे लोगों को पहले भी सजा देने का काम कर चुकी है और इस बार के विधानसभा चुनाव में इन लोगों का सूपड़ा साफ हो जाएगा. उनके इस बयान का कोई मतलब नहीं है. जेदयू नेता ने कहा कि बिहार की जनता पिछले 20 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा कर रही है और इस बार भी हम लोग चुनाव जीतेंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी.

उन्होंने कहा कि लालू यादव के कुशासन को जनता भूली नहीं है. बिहार की जनता अब उन पुराने दिनों की यादों को ताजा नहीं करना चाहती है. डबल इंजन की सरकार बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने को लेकर संजय झा ने कहा कि वहां हर कोई शांति चाहता है और हम केंद्र सरकार के फैसले का पूरा समर्थन करते हैं.

आदित्य ठाकरे के बयान पर क्या कहा?

वहीं शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि जो हाल महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे का हुआ, वहीं हाल बिहार में सीएम नीतीश कुमार का भाजपा करेगी. इस बयान पर पलटवार करते हुए संजय झा ने कहा, "उन्हें अपनी उम्र का ख्याल रखना चाहिए. उम्र देखकर बात करनी चाहिए. नीतीश कुमार की उम्र कहां है और वह कितने साल के हैं. अपनी पार्टी को पहले संभालिए, उसके बाद कोई टिप्पणी कीजिए."

ये भी पढ़ेंः Pragati Yatra: अरवल में भी सीएम ने लगाई सौगातों की झड़ी, 144 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget