एक्सप्लोरर

Pragati Yatra: अरवल में भी सीएम ने लगाई सौगातों की झड़ी, 144 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से मुलाकात करते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. मुख्यमंत्री ने जीविका समूह को 5.7 करोड़ रुपये का प्रतीकात्मक चेक दिया.

Nitish Kumar Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के दौरान शुक्रवार को अरवल पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने 144 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन योजनाओं पर 11065.77 लाख रुपये खर्च होंगे. इस दौरान सीएम ने जीविका समूह को पांच करोड़ 70 लाख का प्रतीकात्मक चेक दिया और विभिन्न योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने अरवल जिले में विकास का काफी काम कराया है. फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गई है, उसे पूरा किया जाएगा.

अरवल में लोगों के लिए की गईं घोषणाएं
 
अरवल जिले में सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से मुलाकात करते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. मुख्यमंत्री ने जीविका समूह को 5.7 करोड़ रुपये का प्रतीकात्मक चेक दिया. उन्होंने अरवल के बेलखरा मैदान में जीविका दीदी समेत विभिन्न सरकारी विभागों के जरिए लगाए गए 17 स्टॉलों का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम ने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और अधिकारियों से कहा कि अच्छे स्टेडियम का निर्माण किया जाए, ताकि बच्चे अच्छे से खेल सकें. 

सीएम ने अरवल में आलान किया कि बस स्टैंड से जनकपुर धाम, एसपी आवास होते हुए बैदराबाद पथ का निर्माण किया जाएगा. इस सड़क के निर्माण से अरवल बाजार में जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी. माली से एकरौजा भाया तुर्कतेलपा पथ का निर्माण किया जाएगा. यह पथ जर्जर स्थिति में है. इसके निर्माण से अरवल से गया एवं औरंगाबाद की दूरी काफी कम हो जाएगी.

वहीं कुर्था प्रखंड अन्तर्गत सिनाने वीयर एवं सिनाने नहर का पुनर्स्थापन कार्य किया जाएगा. इससे किसानों को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी. कुर्था प्रखंड अन्तर्गत मिर्जापुर से डकरा तक सड़क का निर्माण किया जाएगा. इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. अरवल में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा, इससे खेल का बढ़ावा मिलेगा.

अरवल जिला मुख्यालय में प्रेक्षागृह का निर्माण

इसके अलावा अरवल जिला मुख्यालय में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जाएगा. इससे जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न बड़े कार्यक्रमों में सुविधा होगी. साथ ही स्थानीय सामाजिक कला संगठनों एवं कलाकारों को भी कला प्रदर्शन के लिए मंच मिल पाएगा. अरवल में कोरियम में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा. इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा एवं लोगों को रोजगार मिलेगा. अरवल जिले में अरवल, करपी, एवं कुर्था कुल 03 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Valentine Day: पटना में ट्रांसजेंडर्स ने सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे, कहा- प्यार जीवन की सच्चाई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget