एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के दौरे से पहले गरमाई बिहार की सियासत, JDU ने खड़े किए सवाल, भड़की कांग्रेस

Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 जनवरी को पटना आएंगे. इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है.

Bihar News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार (18 जनवरी) को पटना आ रहे हैं. उनके आने से पहले प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. जेडीयू ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े किए हैं. जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने शुक्रवार (17 जनवरी) को एबीपी न्यूज़ से कहा कि राहुल गांधी कल पटना आ रहे हैं लेकिन इंडिया गठबंधन बिखरा हुआ दिख रहा है. कोई भी साझा कार्यक्रम नहीं है. राहुल सहयोगी दलों के नेताओं के साथ मंच साझा नहीं करेंगे.

अभिषेक झा ने कहा कि पिछली बार जब वो (राहुल गांधी) आए थे तो तेजस्वी यादव ने गाड़ी चलाकर मेजबानी की थी. कल जानबूझकर आरजेडी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है ताकि राहुल को संदेश दिया जा सके कि हम में से कोई आपके साथ नहीं जाने वाला. आरजेडी तय कर चुकी है कि पिछले विधानसभा चुनाव की गलती नहीं दोहराएंगे. कांग्रेस को काफी कम सीट देंगे. कांग्रेस को कैसे नीचा दिखाना ये आरजेडी ने दिखा दिया है. 

जेडीयू प्रवक्ता ने आगे कहा कि तेजस्वी पहले ही कह चुके हैं कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव तक के लिए था. इंडिया गठबंधन में दरार है एनडीए एक है. बिहार में जिलावार संयुक्त रूप से कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा है. राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन नहीं, पार्टी बचाव सम्मेलन करने आ रहे हैं.

'राहुल गांधी के दौरे से NDA बौखला गया है'

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने जेडीयू पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस दफ्तर (सदाकत आश्रम) में कार्यक्रम है. सहयोगी दल क्यों आएंगे? सिर्फ कांग्रेस के नेता रहेंगे. बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन है जो सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सिर्फ राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया है. वहां पर भी सहयोगी नहीं रहेंगे. क्या बीजेपी दफ्तर में कोई कार्यक्रम होता है तो जेडीयू वाले जाते हैं या जेडीयू दफ्तर में कार्यक्रम होता तो क्या बीजेपी वाले आते हैं? राहुल गांधी के दौरे से एनडीए बौखला गया है इसलिए इंडिया गठबंधन के बिखरने के आरोप लगा रहा है.

'अभी तो हम लोग राजद के साथ हैं'

जब मोहम्मद जावेद से पूछा गया कि क्या आपकी पार्टी आरजेडी के साथ गठबंधन में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी? इस पर उन्होंने कहा कि कल को क्या होगा यह हमारे आला कमान और सहयोगी दलों के बातचीत पर निर्भर करेगा. कल क्या होगा यह कहना मुश्किल है. अभी तो हम लोग आरजेडी के साथ हैं. 

बता दें बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है जिसको लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी के मद्देनजर कांग्रेस नेतृत्व की नजर भी बिहार पर है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 जनवरी को पटना पहुंचने वाले हैं. राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के मुख्य सभागार के नवीनीकरण और उसके नामकरण राजीव सभागार और कांग्रेस कार्यालय के कर्मचारियों के लिए बने नवनिर्मित भवन, जिसका नाम इंदिरा भवन रखा गया है उसका उद्घाटन भी करेंगे. बापू सभागार में सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: Patna News: पटना में शराब तस्करों का सहयोग करने वाले 4 पुलिसकर्मी निलंबित, भेजे गए जेल, सभी एक थाने के थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP को सता रहा हार का डर? खेला हिंदुत्व कार्ड!
बांकीपुर में BJP को सता रहा हार का डर? खेला हिंदुत्व कार्ड!
Exclusive: तेजस्वी का अल्टीमेटम! कल तक मांगें नहीं मानीं तो बिहार बंद!
Exclusive: तेजस्वी का अल्टीमेटम! कल तक मांगें नहीं मानीं तो बिहार बंद!
नवादा में 8 वर्षीय नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका
नवादा में 8 वर्षीय नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget