एक्सप्लोरर

पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल आज से शुरू, आधी रात से पुराना हुआ बंद, चेक इन के लिए नहीं करना होगा इंतजार 

Patna Airport News: पीएम मोदी ने 29 मई को जयप्रकाश नारायण पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं का सबसे ज्यादा ख्याल रखा गया है. 

Patna Airport New Terminal: बिहार की राजधानी पटना का जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट का नया टर्मिनल सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात से चालू हो गया. जबकि पुराने टर्मिनल भवन को सोमवार की रात 12 बजे से बंद कर दिया गया. नया टर्मिनल मंगलवार (3 जून) से यात्रियों के लिए खोल दिया गया है. एयरपोर्ट प्रशासन ने इसकी जानकारी सभी विमानन कंपनियों को दे दी है. 

पटना स्थित जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे पर पहली विमान इंडिगो की लैंड की. यह विमान बेंगलुरु से पटना पहुंची. 

सोमवार की रात कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने पटना के कमिश्नर चन्द्रशेखर सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने नए टर्मिनल को चालू करने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. सुरक्षा और नए टर्मिनल के संचालन की तैयारियों का जायजा लिया. 

अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने नए टर्मिनल भवन के सुचारू संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली है. उन्होंने अधिकारियों को अहम दिशा निर्देश भी दिए हैं. नए टर्मिनल पर इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है कि इसके संचालन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. 

पीएम ने किया था 29 मई को नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को पटना के एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था. अत्याधुनिक सुविधाओं वाले पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के निचले तल पर आगमन है. जबकि प्रथम तल पर प्रस्थान करने वाले यात्रियों के तय है.  

चेक इन काउंटर 22 से बढ़कर हुई 64 

पटना एयरपोर्ट के नई टर्मिनल बिल्डिंग में सुरक्षा जांच के लिए अब 16 एक्स-रे मशीनें होंगी. चेक-इन काउंटर की संख्या भी 22 से बढ़ाकर 64 कर दी गई है, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी. एक साथ 11 विमानों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी. बहुमंजिली पार्किंग से भी टर्मिनल भवन को एलिवेटेड रास्ता बनाकर जोड़ा गया है. इस पार्किंग में 1100 वाहनों की पार्किंग क्षमता है.

पुराना टर्मिनल भवन होगा ध्वस्त 

जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल भवन जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा. वहां नई विमान पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी. परिसर में सुरक्षा बिंदुओं को निर्धारित कर सीआईएसएफ के द्वारा अफसरों व जवानों की संख्या भी बढ़ाई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच पर मौजूद थे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने बिहार में बनने वाली नई सरकार पर दिया बड़ा बयान
मंच पर मौजूद थे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने बिहार में बनने वाली नई सरकार पर दिया बड़ा बयान
RJD को समर्थन देगी AIMIM? तेजस्वी से चर्चा के बाद अख्तरुल ईमान बोले, 'असदुद्दीन ओवैसी...'
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव से हुई बातचीत पर अख्तरुल ईमान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget