एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले बिहार BJP को झटका, इस नेता ने छोड़ दी पार्टी, कारण भी बताया

Asit Nath Tiwari Resign: बीजेपी नेता असित नाथ तिवारी पार्टी के प्रवक्ता थे. असित नाथ तिवारी कांग्रेस से बीजेपी में आए थे. इस्तीफे का ऐलान उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए किया है.

Asit Nath Tiwari Resign: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है. पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट असित नाथ तिवारी ने सोमवार (02 जून, 2025) को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर निशाना और फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान किया. इस्तीफे का कारण भी उन्होंने बताया है. असित नाथ तिवारी कांग्रेस से बीजेपी में आए थे.

असित नाथ तिवारी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, "आदरणीय दिलीप जायसवाल जी, हाल के दिनों में बढ़ी अपराध की घटनाएं और उसके बाद पीएमसीएच में ऊपर से नीचे तक धारदार हथियार से फाड़ दी गई रेप का शिकार हुई बच्ची के मामलों में आपका रुख हैरान करने वाला दिखा. आपराधिक घटनाओं के पीड़ित आप जैसे वीआईपी लोग तो होते नहीं, आम आदमी की पीड़ा से आपका क्या लेना-देना. मैंने पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल क्या उठा दिए आप बौखला गए."

'…तो आपको गुस्सा आ गया'

आगे पोस्ट में लिखते हैं, "पीएमसीएच कैंपस में एंबुलेंस में रेप पीड़िता वो बच्ची तड़पती रही जिसे बलात्कारी ने धारदार हथियार से कई जगहों पर फाड़ दिया था, उसे बेड नहीं मिला. इसके खिलाफ मैंने आवाज उठा दी तो आपको गुस्सा आ गया. बलात्कारी पर आपको गुस्सा नहीं आया, लापरवाह और भ्रष्ट अस्पताल प्रशासन पर आपको गुस्सा नहीं आया. है न कमाल की बात!" 

'...और इसी आभार के साथ कीजिए मेरा इस्तीफा स्वीकार, नमस्कार'

असित नाथ तिवारी ने पोस्ट के जरिए आगे कहा, "मैं डॉक्टर संजय जायसवाल नहीं हूं जो एक घुड़की में पोस्ट डिलीट कर के फरार हो जाऊंगा. मैं निजी स्वार्थों को मानवीय गरिमा से ऊपर नहीं रख सकता. आपके साथ मेरा चलना अब संभव नहीं है. आपने पार्टी में प्रवक्ता के तौर पर मुझे अवसर दिया इसके लिए आपका आभार… और इसी आभार के साथ कीजिए मेरा इस्तीफा स्वीकार, नमस्कार. असित नाथ तिवारी."

यह भी पढ़ें- देख लीजिए खान सर की दुल्हनिया, रिसेप्शन में राज्यपाल पहुंचे, तेजस्वी भी, और कौन-कौन हुआ शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget