एक्सप्लोरर

Janta Darbar: फरियाद सुनकर चौंके नीतीश कुमार, तुरंत अधिकारियों को बुलाया, जानें पूरा मामला

अधिकारियों के आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए पूछा कि प्रोत्साहन राशि अब तक क्यों नहीं मिली है. ये तो बहुत पहले मिल जाना चाहिए था.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हर सोमवार को जनता दरबार (Janta Darbar) लगाते हैं. पांच सालों बाद दोबारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनता की फरियाद सुनते हैं औए संबंधित अधिकारी को उसका त्वरित समाधान करने का निर्देश देते हैं. इसी क्रम में आज भी दरबार में वे लोगों की समस्या सुन रहे थे. इसी क्रम में एक छात्र की समस्या सुनकर वे चौंक गए और तुरंत अधिकारियों को बुलावा भेजा. अधिकारियों के आने पर पहले उन्होंने उनसे सवाल किया और फिर समस्या का समाधान तुरंत करने का आदेश दिया. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जनता दरबार आए छात्र ने मुख्यमंत्री को ये बताया कि वो पिछड़ी जाति से आता है और साल 2017 में ही उसने मैट्रिक की परीक्षा पास की है. लेकिन प्रथम श्रेणी से पास होने के बावजूद जो प्रोत्साहन राशि सरकार के ओर से दी जाती है, वो उसे अब तक नहीं मिली है. जब मुख्यमंत्री ने इसका कारण पूछा तब छात्र ने बताया कि कारण उसे भी नहीं पता है. जब वो कारण पूछने शिक्षा विभाग के ऑफिस जाता है, तो उसे धक्के मारकर भगा दिया जाता है. 

मुख्यमंत्री ने पूछा कारण

ये सुनकर मुख्यमंत्री ने अपने पास खड़े अधिकारी से कहा कि पिछड़ा विभाग के सचिव को बुलाइये. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी फ़ोन लगाइए. अधिकारियों के आने के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए पूछा कि प्रोत्साहन राशि अब तक क्यों नहीं मिली है. ये तो बहुत पहले मिल जाना चाहिए था. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस मामले को तुरंत देखिए. कोई भी योजना हो उसका लाभ जरूर दीजिए. 2017 की ही बात है. 

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, छात्रों और युवाओं की फरियाद को लेकर मुख्यमंत्री कुछ ज्यादा ही संवेदनशील रहते हैं. एक बार जब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जुड़ी समस्याओं को लेकर कई छात्र जनता दरबार आए थे, तब भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बुलाकर तुरंत सभी परेशानियों का समाधान करने का निर्देश दिया था.

यह भी पढ़ें -

Coal Shortage: निजी कंपनियों ने गायब कर दिया कोयला? पप्पू यादव ने सरकार पर बोला हमला, जानें क्या कहा

Bihar Politics: BJP ने कहा- तेजप्रताप और तेजस्वी अलग हो चुके हैं, लालू यादव के चुनाव प्रचार से नहीं पड़ेगा फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget