एक्सप्लोरर

Janta Darbar: जनता दरबार में चढ़ा CM नीतीश का 'पारा', छात्र को लगाई फटकार, कहा- प्रवचन देने लगते हैं

नीतीश कुमार ने अधिकारी बुलाकर को कहा कि इन शिकायतों को गंभीरता से सुनिए और ध्यान दीजिए. छात्रों की परेशानी दूर कीजिए. गोपालगंज से स्‍टूडेंट क्रेडिट कार्ड की शिकायतें अधिक आ रही हैं.

Janta Darbar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीते पांच सालों बाद फिर एक बार जनता दरबार (Janta Darbar) की शुरुआत की है. दरबार लगाकर मुख्यमंत्री लगातार लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं. इधर, कार्यक्रम में दूर-दूर से आकर लोग अपनी सालों पुरानी परेशानी सुना रहे हैं और समाधान करने की गुहार लगा रहे हैं. इसी क्रम में इस सोमवार को शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, वित्त और श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें ज्यादातर मामले शिक्षा विभाग से जुड़े रहे.

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई मामले 

गोपालगंज से आए छात्र ने सीएम नीतीश से कहा कि उसे स्‍टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. छात्र का कहना था कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में उसका तीन सालों का कोर्स छह सालों में भी पूरा नहीं हुआ. पूछने पर अधिकारी कहते हैं कि तुम्हें मुख्‍यमंत्री की वजह से ही योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जाओ मैं तुम्‍हें अधिकारी के पास भेजता हूं, वे सारी बात समझ लेंगे. लेकिन इसके बाद भी छात्र अपनी बात बोलता जा रहा था. इस पर मुख्यमंत्री झल्ला गए और बोले, " प्रवचन देने लगता है सब."

Patna High Court Recruitment 2021: पटना हाईकोर्ट में District Judge के पदों पर निकली भर्ती, बार एग्जामिनेशन के माध्यम से होगा सेलेक्शन

अधिकारियों को समीक्षा का दिया निर्देश

हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने अधिकारी बुलाकर को कहा कि इन शिकायतों को गंभीरता से सुनिए और ध्यान दीजिए. छात्रों की परेशानी दूर कीजिए. गोपालगंज से स्‍टूडेंट क्रेडिट कार्ड की शिकायतें अधिक आ रही हैं. इसको देख लीजिए. सीएम ने शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी को तलब कर कहा कि ऐसी शिकायतें नहीं आनी चाहिए. साथ ही ऐसे मामलों की समीक्षा कीजिए और जहां भी दिक्कत हो, उसे तुरंत दूर कीजिए.

यह भी पढ़ें -

Video Viral: औरंगाबाद में एक मुखिया प्रत्याशी ने हार के बाद वोट नहीं देने पर वोटर को पीटा, करवाई उठक-बैठक, चटवाया थूक

Bihar Crime: शादी के 2 महीने पहले युवक की हत्या, बाइक से लौट रहा था घर तभी पहुंच गए अपराधी, गोपालगंज की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget