एक्सप्लोरर

Bihar By Poll 2024: 'लालू-नीतीश ने जाति के आधार पर बांटा तो मोदी ने...'- PK ने रामगढ़ में लोगों को समझाया

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की कई पंचायतों में पहुंचे और जन सुराज के प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.

Jan Suraj Prashant Kishor: बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा. वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी. लालू-नीतीश ने लोगों को जाति के आधार पर बांटकर राज किया, जबकि नरेंद्र मोदी ने पांच किलो अनाज का लालच देकर लोगों को गुमराह किया.

रामगढ़ में जन सुराज की जनसभा 

जन सुराज के सूत्रधार और पार्टी के स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर ने बुधवार को रामगढ़ विधानसभा की दुर्गावती, रामगढ़, नुआंव और मोहनियां प्रखंड की कल्याणपुर, अकोल्ही, सदुल्लहपुर डरवन, देवकली, अकोढ़ी आदि पंचायतों में पहुंचे और जन सुराज के प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. जन सुराज की जनसभाओं में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. 

प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताते हुए कहा कि आपका बीजेपी को दिया गया हर वोट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ताकत बढ़ाएगा. वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाया और घर-घर में विवाद करवाए और जब हमने विरोध किया तो कुछ समय के लिए रोक दिया, लेकिन नीतीश कुमार दोबारा सर्वे करवाएंगे और जब आपके कागजों पर एक भी भाई-बहन साइन नहीं करेगा तो उस जमीन पर आपका मालिकाना हक खत्म हो जाएगा. नीतीश कुमार के अफसर राज में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल में भारी बढ़ोतरी हुई है और इस बढ़ोतरी के कारण गरीब परिवार अपना बिल नहीं भर पा रहे थे और उसके कारण उनके घरों की बिजली कट गई.

इसके साथ ही उन्होंने लालू-नीतीश-मोदी के शासन की पोल खोलते हुए कहा कि लालू-नीतीश ने पिछले 35 सालों में बिहार को जाति के आधार पर बांटकर राज किया और मोदी जी ने गरीबों को पांच किलो अनाज का लालच देकर उनका वोट लिया. इन सभी नेताओं को आपके बच्चों की शिक्षा और रोजगार की कोई चिंता नहीं है. इसलिए जब तक आप जाति और भात से बाहर नहीं निकलेंगे, तब तक आपकी गरीबी नहीं मिट सकती. 

जन सुराज के संकल्पों को दोहराया 

प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के तीन बड़े संकल्पों के बारे में जनता को बताते हुए कहा कि 2025 में जब जन सुराज की व्यवस्था आएगी तो 60 साल से ऊपर के हर पुरुष और महिला को हर महीने 2000 रुपये पेंशन मिलेगी. उन्होंने महंगाई के इस दौर में सिर्फ 400 रुपये पेंशन देने को लेकर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2025 छठ के बाद बिहार के युवाओं के लिए बिहार में ही रोजगार की व्यवस्था की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'आप रामविलास भाई की परंपरा...', पीएम ने क्या कह दिया जो भावुक हो गए चिराग पासवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget