एक्सप्लोरर

'बेल भी नहीं लेंगे, अनशन भी नहीं तोड़ेंगे', बोले प्रशांत किशोर- प्रशासन को निपटने दीजिए

prashant kishor Arrested: प्रशांत किशोर ने कहा कि ये लोग सोचकर लाए थे कि बेल दिलाएंगे खत्म हो जाएगा, लेकिन अब लड़ाई और लंबी चलेगी. विरोध करना हमारा अधिकार है.

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने पटना सिविल कोर्ट परिसर में कहा कि वो बेल भी नहीं लेंगे और अनशन भी नहीं तोड़ेंगे. जेल में ही अनशन चलेगा. रोकेंगे तो इन लोगों का मन बढ़ जाएगा. प्रशासन को निपटने दीजिए. लोग सोचकर लाए थे कि बेल दिलाएंगे खत्म हो जाएगा, लेकिन अब लड़ाई और लंबी चलेगी. दरअसल प्रशांत किशोर ने सशर्त जमानत लेने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि पीआर बॉन्ड नहीं भरेंगे. ऐसे में उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है.

कोर्ट ने 25 हजार रुपये का पीआर बॉन्ड भरने को कहा

प्रशांत किशोर के वकील का कहना है कि कोर्ट ने उनसे 25 हजार रुपये का पीआर बॉन्ड भरने को कहा है. इसमें कहा गया है कि वह भविष्य में दोबारा ऐसा काम नहीं करेंगे. इस पर उन्होंने कोर्ट से कहा कि अगर हम ऐसा करते हैं तो इसका मतलब है कि हमने मान लिया है कि हमसे गलती हुई है. विरोध करना अधिकार है. प्रशांत किशोर ने कोर्ट से कहा कि लगाई गई शर्त हटा दी जाए लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. 

बता दें कि सोमवार को सुबह चार बजे प्रशांत किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया था. इसके बाद एम्स में मेडिकल कराया गया, जहां उनका स्वास्थ ठीक बताया गया. उसके बाद पुलिस प्रशांत किशोर को लेकर पटना के सिविल कोर्ट पहुंची. यहां कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन उन्होंने शर्त के साथ बेल लेने से इंकार कर दिया.

बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर की है भूख हड़ताल

दरअसल वो पांच दिनों से गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे. जहां से उनको पहले पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया. उनकी टीम के लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशांत किशोर को जबरन उठाकर ले गई है. समर्थकों के साथ भी बुरा व्यवहार किया गया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एम्स के बाहर भी हंगामा किया. कुल 43 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 15 गाड़ियां सीज की गई हैं. पीके की वैनिटी वैन भी जब्त कर ली गई है. 

ये भी पढ़ेंः 'अंड बंड बोलता रहता है...', बिहार में राजनीति कर रहे नेताओं पर सीएम नीतीश का तीखा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, 'खुशी की बात है, अब...'
नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, 'खुशी की बात है, अब...'
JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
Bihar New CM Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
बड़ी खबर: निशांत कुमार बिहार की नई सरकार में नहीं बनना चाहते डिप्टी CM, मन में क्या है?
बड़ी खबर: निशांत कुमार बिहार की नई सरकार में नहीं बनना चाहते डिप्टी CM, मन में क्या है?

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget