एक्सप्लोरर

'बिहार में 60% से ज्यादा लोग बदलाव चाहते हैं', बोले प्रशांत किशोर- इतिहास लिखा जाएगा

Jan Suraaj: प्रशांत किशोर ने कहा है कि हम पिछले दो सालों से कह रहे हैं कि माहौल बदल रहा है. इस बार बिहार में इतिहास लिखा जाएगा. लोग मुश्किलों से जूझ रहे हैं.

Prashant Kishor News: बिहार चुनाव से दो साल पहले ही प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बिहार में अपनी जमीन तलाश करनी शुरू कर दी थी. दो साल तक लोगों के बीच गांव-गांव तक पहुंचे और जन सुराज जैसी नई पार्टी की संस्थापना की और कहा कि ये बिहार के लोगों के लिए नई दिशा निर्धारित करेगी. अब बिहार चुनाव से पहले पीके घूम-घूमकर जनता की नब्ज टटोल रहे हैं कि अगामी चुनाव में उनका मूड क्या है. इसी आधार पर उनका दावा है कि इस बार 60 प्रतिशत लोग बदलाव चाहते हैं. 

'बिहार में इतिहास लिखा जाएगा'

गया में एक न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "हम पिछले दो सालों से कह रहे हैं कि माहौल बदल रहा है. इस बार बिहार में इतिहास लिखा जाएगा. पिछले दो सालों से हम गांव-गांव घूमकर कह रहे हैं कि बिहार में 60% से ज़्यादा लोग बदलाव चाहते हैं. वे अपने बच्चों के लिए शिक्षा और रोज़गार चाहते हैं. लोग मुश्किलों से जूझ रहे हैं. विकल्पहीनता और लालू और भाजपा के डर की वजह से वे ऐसे जी रहे थे. अब उनके पास जन सुराज के रूप में एक विकल्प है, उनके पास एक रास्ता है."

दरअसल पीके का कहना है कि उनकी पार्टी बिहार में बीजेपी, जेडीयू और आरजेडी के सामने लोगों के लिए नया विकल्प लेकर आई है, जो उनके बच्चों को सुनहरा अवसर प्रदान कराएगी. बिहार में शिक्षा, नौकरी और पलायन जैसे मुद्दों पर काम नहीं हुआ. उनकी पार्टी इस पर काम करेगी. इस बार अपने बच्चों के भविष्य को देखकर वोट दीजिए नाकि किसी के कहने पर . 

क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट?

अब भले की पीके जो भी दावा करें, लेकिन हाल ही में आए पोल ट्रैकर ओपिनियन के मुताबिक जन सुराज पार्टी इस चुनाव में बेहतर स्थिति में नजर नहीं आ रही है. पोल के अनुसार इंडिया एलायंस को चुनाव में 44.2% वोट मिलेंगे. एनडीए को 42.8% वोट मिलने का अनुमान है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 2.7% और अन्य छोटी पार्टियों को 10.3% वोट मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पटना में 15 जून को कांग्रेस की बड़ी बैठक, NDA को रोकने की इस रणनीति पर होगी चर्चा

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget